फैशन वीक में रैंप वॉक करते वक्त लड़खड़ाईं पलक तिवारी, अब श्वेता तिवारी की बेटी का उड़ रहा मजाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 05:59 PM IST

Palak Tiwari Trolled For ramp walk: पलक तिवारी ने एक नामी फैशन डिजायनर के लिए रैंप वॉक किया था। लेकिन वीडियोज वायरल होने के बाद एक्ट्रेस के लिए ये परेशानी का सबब बन चुका है...

फैशन वीक में रैंप वॉक करते वक्त लड़खड़ाईं पलक तिवारी, अब श्वेता तिवारी की बेटी का उड़ रहा मजाक

Palak Tiwari ramp walk: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने म्यूजिक वीडियोज के बाद अब फैशन वीक में डेब्यू किया है। पलक तिवारी ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022 में रैंप वॉक की और इस दौरान वो रैंप पर जलवे बिखेरतीं नजर आईं। फैशन वीक में पलक तिवारी का बोल्ड अवतार देखने को मिला। सामने आईं तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं कि कैसे पलक तिवारी ने रैंप वॉक कर सारी लाइमलाइट लूट ली। पलक तिवारी ने रैंप वॉक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि कोई भी उनसे नजरें नहीं हटा सका। पलक धीरे-धीरे सेंसेशन बनती जा रही हैं। हालांकि पलक को इस रैंप वॉक के लिए काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि यह अब तक का सबसे खराब रैंप वॉक है।

दरअसल पलक तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी वजह से उनको ट्रोल होना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सबसे खराब रैंप वॉक जो पहले कभी नहीं देखी।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'इतनी गंदी रैंप वॉक क्या यार सेलेब्रिटी है एक्टिंग करो जेसे आपने डांस गजब का किया था अपने एल्बम मैं नचदी कुड़ी... कुछ ऐसा ही।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सारा मूड खराब कर दिया। ड्रेस ही नहीं संभल रही है।'

हालांकि कुछ लोगों ने पलक तिवारी की तारीफ है। उनका कहना है कि आज श्वेता तिवारी की मेहनत रंग ला रही है। पलक जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और फिलहाल वह म्यूजिक एल्बम पर फोकस कर रही हैं। हार्डी संधू के साथ बिजली बिजली गाना करने के बाद पलक की प्रसिद्धि काफी बढ़ी और तब से वह जो कुछ भी करती है वो वायरल हो जाता है।

आपको बता दें, एक्ट्रेस पलक तिवारी ने एक नामी फैशन डिजायनर के लिए रैंप वॉक किया था। उनके साथ पलक की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

End of Article