Jhalak Dikhhla Jaa 10 के मंच पर रो पड़ीं शिल्पा शिंदे, फैमिली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 10:10 PM IST

Shilpa Shinde breaks down in Jhalak Dikhhla Jaa 10 Set: ये बात किसी से छिपी नहीं है कि शिल्पा शिंदे ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। अभिनेत्री को बहुत जगह परिवार का सपोर्ट नहीं मिला और जिंदगी में कई बार वो फिल्मी दुनिया में अकेले पड़ गई थीं।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 के मंच पर रो पड़ीं शिल्पा शिंदे, फैमिली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Jhalak Dikhhla Jaa 10: 'झलक दिखला जा' सीजन 10 खूब चर्चाओं में हैं। इसबार टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुई हैं। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने लंबे समय बाद छोटे परदे पर 'झलक दिखला जा-10' से कमबैक किया है। 'भाबी जी घर पर हैं' से खूब पॉपुलर हुईं शिल्पा बिग बॉस 11 की विजेता भी रह चुकी हैं। अब फिलहाल लंबे टाइम के बाद वो फैन्स को 'झलक दिखला जा' के मंच पर नजर आ रही हैं। शिल्पा शिदें की नई डांस परफॉर्मेंस का लेटेस्ट प्रोमो जारी हुआ है जो कि काफी इमोशनल कर देने वाला है। 

शिल्पा शिंदे इस वीडियो में अपनी फैमिली के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। आप भी देख सकते हैं कि कैसे शिल्पा शिंदे इमोशलन हो जाती हैं और फिर स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगती हैं। इस दौरान शिल्पा ने जजेस के सामने परिवार को लेकर कई गंभीर खुलासे किए। शिल्पा ने इस दौरान कंटेम्परेरी डांस स्टाइल में 'मन भरयां' गाने पर परफॉर्मेंस दी, जिसमें उन्होंने फैमिली के लिए इसे डेडीकेट किया। 

झलक दिखला जा के मंच पर अपनी परफॉर्मेंस के बाद शिल्पा शिंदे, जजेस से बात करते हुए इमोशनल हो गईं। वो कहती दिखीं कि, लोग परिवार बोलते हैं वो बस एक नाम दिया गया है कुछ अच्छा होता है तो आ जाते हैं और कुछ बुरा होता है तो पीठ पीछे दूसरों के साथ आपकी ही बुराई करते हैं। शिल्पा की बात सुनगर माधुरी दीक्षित भी इमोशनल हो गईं। 

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि शिल्पा शिंदे ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। अभिनेत्री को बहुत जगह परिवार का सपोर्ट नहीं मिला और जिंदगी में कई बार वो फिल्मी दुनिया में अकेले पड़ गई थीं। हालांकि शिल्पा ने हिम्मत नहीं हारी और वो मजबूती से वापस लौटीं।

End of Article