उड़ारियां सीरियल छोड़ते ही प्रियंका चौधरी को मिला Bigg Boss 16 का ऑफर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 08:42 PM IST

Udaariyaan actress Priyanka Choudhary BB 16 Offer: मॉडल प्रियंका चाहर चौधरी को पहला बड़ा ब्रेक उड़ारियां से मिला है। अभिनेत्री ने उन्हें उड़ारियां करने का मौका देने के लिए निर्माताओं रवि दुबे और सरगुन मेहता को धन्यवाद दिया है। 

उड़ारियां सीरियल छोड़ते ही प्रियंका चौधरी को मिला Bigg Boss 16 का ऑफर!

Priyanka Choudhary BB 16 Offer: बिग बॉस अपने नए सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। लगातार शो के कंटेस्टेंट लिस्ट को लेकर नए नाम सामने आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में टीवी सीरियल उड़ारियां की एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है। खबर है कि उड़ारिया फेम प्रियंका चाहर चौधरी को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है। प्रियंका, शो की कंटेस्टेंट लिस्ट में जुड़ने वाला नवीनतम नाम है। ऐसा लगता है कि निर्माताओं ने शो के लिए टीवी की तेजो से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने विनम्रता से प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

जी हां, प्रियंका चाहर चौधरी जाहिर तौर पर अपने करियर की इतनी जल्दी बिग बॉस 16 जैसे विवादास्पद शो का हिस्सा बनने की इच्छुक नहीं हैं। उड़ारियां शो में, उन्होंने एक पावर-पैक परफॉर्मेंस से कम वक्त में खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। प्रशंसक अभी भी परेशान हैं क्योंकि निर्माताओं को एक बड़ा लीप लेना पड़ा है जिसके कारण ईशा मालवीय, प्रियंका और अंकित गुप्ता शो से बाहर हो गए हैं। हमें लगता है कि अन्य दो को भी बिग बॉस 16 के लिए अप्रोच किया गया होगा।

50 hot photos of Priyanka Chahar Choudhary - actress from Udaariyaan TV  show. - FaserMedia

बिग बॉस शो दशहरा से ऑन एयर होगा। पहला प्रोमो पहले ही शेयर किया जा चुका है। फैंस को लगता है कि यह सीजन कुछ मायनों में लॉक अप से मिलता जुलता है। हमने सुना है कि अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, सृति झा, जन्नत जुबैर और फैसल शेख जैसे सितारों ने शो करने से इंकार कर दिया है। इन दिनों शो के लिए स्टार मिलना मुश्किल हो गया है। कई लोग इस शो की विवादास्पद छवि से डरते हैं कि इससे उनके करियर पर असर पड़ सकता है। लेकिन बिग बॉस पेशेवर रूप से गेम-चेंजर हो सकता है और हमने सिद्धार्थ शुक्ला, आसीम रियाज, शहनाज गिल, तेजस्वी प्रकाश जैसे सितारों के साथ ऐसा होते हुए देखा है।

मॉडल प्रियंका चाहर चौधरी को पहला बड़ा ब्रेक उड़ारियां से मिला है। यह शो उनके दिल के करीब है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने आखिरी प्रोमो को सौ बार चेक किया, क्योंकि वह बाहर इससे निकलने को लेकर इमोशनल हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने कहा कि अनुभव एक अभिनेता के जीवन का हिस्सा है। अभिनेत्री ने उन्हें उड़ारियां करने का मौका देने के लिए निर्माताओं रवि दुबे और सरगुन मेहता को धन्यवाद दिया है। 

End of Article