सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इस TV होस्ट को डेट कर रही हैं शहनाज गिल, फिल्म के शूटिंग सेट पर बढ़ रहीं नजदीकियां?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 04:52 PM IST

Shehnaaz Gill finds love again in THIS TV host?: कभी ईद कभी दीवाली के सेट पर शहनाज की जाने-माने कोरियोग्राफर राघव जुयाल के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं? राघव, फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखेंगे...

सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इस TV होस्ट को डेट कर रही हैं शहनाज गिल, फिल्म के शूटिंग सेट पर बढ़ रहीं नजदीकियां?

Shehnaaz Gill finds love again?: शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ऐसी खबरें हैं कि बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट को अपने जीवन में फिर से प्यार मिल गया है। ये कोई और नहीं बल्कि सबसे लोकप्रिय टीवी होस्ट और टेलीविजन स्टार राघव जुयाल हैं जिनसे शहनाज गिल के प्यार पड़ने की अफवाहें हैं। शहनाज अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इससे पहले उन्होंने बिग बॉस 13 के घर में सबका ध्यान खींचा था, क्योंकि उन्हें दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार हो गया था। रिपोर्टों के अनुसार दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत हो रहा था, लेकिन अभिनेता की दुखद मौत ने सब कुछ बदल दिया। 

अब शहनाज गिल वर्कहॉलिक बन गई हैं और केवल अपने करियर पर ध्यान देने लगीं। बिग बॉस स्टार शहनाज हर घर में एक बेहद लोकप्रिय नाम बन गई हैं। इतना ही नहीं अब शहनाज गिल को जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में देखा जाएगा। इसके साथ वो बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी।

सलमान खान की फिल्म में एकसाथ दिखेंगे शहनाज और राघव
रिपोर्ट के अनुसार, कभी ईद कभी दीवाली के सेट पर शहनाज की जाने-माने कोरियोग्राफर राघव जुयाल के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। राघव, फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखेंगे। जानकारी के मुताबिक शहनाज गिल और राघव जुयाल एक अच्छे दोस्त से कहीं अधिक बन गए हैं। वो दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं और बेहद प्यार करते हैं। यहां तक कि शहनाज और राघव साथ में ऋषिकेश घूमने भी गए थे। खैर, अगर ये खबर सच होती है दोनों एक साथ बेहद प्यारे लगेंगे।

शहनाज की बात करें तो उन्होंने बिग बॉस में अपने कार्यकाल के बाद से एक लंबा सफर तय किया है। वह एक मजबूत इंसान बन गई हैं, खासकर सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शहनाज गिल को इस झटके से बाहर आने में लंबा समय लगेगा, लेकिन उन्होंने एक उदाहरण पेश किया कि सबसे कठिन दौर में कैसे जीवन जीना चाहिए। शहनाज का बिग बॉस 13 से अब तक का ट्रांसफॉर्मेशन काफी सराहनीय रहा है और वह हर गुजरते दिन के साथ सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। सना के प्रशंसक उनके शानदार डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

End of Article