Shehnaaz Gill Birthday: एक्टिंग के लिए कभी शहनाज गिल ने छोड़ दिया था घर, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद ऐसे बदली लाइफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 06:05 AM IST

Shehnaaz Gill Birthday: पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से पॉपुलर शहनाज गिल 27 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। बिग बॉस 13 से चर्चा में आई शहनाज गिल आज सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। जानिए शहनाज गिल के बारे में दिलचस्प बातें...

Shehnaaz Gill Birthday: एक्टिंग के लिए कभी शहनाज गिल ने छोड़ दिया था घर, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद ऐसे बदली लाइफ

Shehnaaz Gill Facts: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल आज अपना बर्थडे मना रही हैं। शहनाज गिल ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2019 में बिग बॉस 13 से मिली थी। इस सीजन में शहनाज का चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने सिडनाज नाम दिया था। 

चंडीगढ़ में जन्मी शहनाज गिल बचपन से ही एक्टिंग वर्ल्ड में आना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने काफी कम उम्र में ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। शहनाज ने पंजाब की एक यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। बाद में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर फोकस किया और साल 2015 में म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आईं। इस गाने को गुरविंदर बरार ने गाया था। शहनाज को खासतौर पर मझे दी जट्टी से पहचाना मिली थी। इसके बाद वह गैरी संधु के पॉपुलर म्यूजिक वीडियो हॉली-हॉली में नजर आई थीं।

Shehnaaz Gill finds rumour of her breakup with the late Sidharth Shukla  ridiculous; says, 'It can never happen' - Times of India

Also Read:सगाई पार्टी में Shehnaaz Gill ने किया डांस, Asim Riaz ने लिखा- 'लोग कितनी जल्दी आगे बढ़ जाते हैं'

कभी छोड़ दिया था घर 
शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में बताया था कि वह अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्टिंग के फील्ड में आई। शहनाज के घरवाले उनकी शादी करवाना चाहते थे। शहनाज ने बताया कि, 'घरवाले मेरी शादी करवाना चाहते थे, लेकिन मैं एक्टिंग में करियर बनाने की अपनी जिद पर टिकी थी। हालांकि, जब मैं देर रात शूटिंग से वापस आती थीं तो घर में काफी बवाल होता था। घरवालों के साथ लगातार लड़ाई के कारण ही मैंने शादी नहीं की थी। मैंने घर छोड़ दिया और उनसे रिश्ता खत्म कर दिया है। हालांकि, मेरी पॉपुलेरिटी देखकर मेरे घरवालों को मुझ पर गर्व हुआ और मैं वापस लौट आईं।'


Shehnaaz Gill: I don't believe in comparing myself with anyone else, as  that leads to hatred and jealousy - Times of India

ऐसे बनी सिडनाज की जोड़ी
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। दोनों के प्यार भरे पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। फैंस ने दोनों को सिडनाज का नाम दिया था। 

सितंबर 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल टूट गई थीं। हालांकि, अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है। शहनाज गिल बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को खास ट्रीब्यूट भी देंगी।

End of Article