12/24 करोल बाग के सेट सरगुन मेहता से पहली बार म‍िले थे रव‍ि दुबे, ग‍िफ्ट में द‍िए टीवी और वॉश‍िंग मशीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2021, 07:51 AM IST

Sargun Mehta- Ravi Dubey love story: रवि और सरगुन की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग पर हुई थी। दोनों ने इस सीरियल में पति-पत्नी की रोल निभाया था!

12/24 करोल बाग के सेट सरगुन मेहता से पहली बार म‍िले थे रव‍ि दुबे, ग‍िफ्ट में द‍िए टीवी और वॉश‍िंग मशीन

Sargun Mehta- Ravi Dubey love story:  टीवी सीरियल के सेट पर कई रीयल लाइफ कपल बने, जिन्होंने शादी कर अपना घर-परिवार भी बसाया। ऐसी ही एक प्यारी सी लव स्टोरी है टीवी के क्यूट कपल कहे जाने वाले रवि दुबे और सरगुन मेहता की। दोनों को आदर्श कपल के रूप में देखा जाता है और दोनों पर फैंस खूब प्‍यार लुटाते हैं।

रवि और सरगुन की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग पर हुई थी। दोनों ने इस सीरियल में पति-पत्नी की रोल निभाया था! सेट पर साथ शूटिंग करते हुए दोनों की दोस्ती हुई और फिर कुछ सालों बाद दोनों ने शादी कर ली।

रियलिटी शो के दौरान किया था प्रपोज

दोनों अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ वकेशन पर जाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती की काफी तस्वीरें शेयर करते हैं। 2013 में ही दोनों ने रिऐल्टी शो नच बलिए में हिस्सा लिया था। इस शो में रवि ने टेलिविजन सेट पर सरगुन को शादी के लिए हीरे की अंगूठी देकर प्रपोज किया था। अब टीवी कपल की शादी को 7 साल बीत चुके हैं लेकिन इनके सोशल मीडिया पोस्ट्स आज भी एकदम नए नवेले कपल की तरह होते हैं। 

रवि दुबे को पहली मुलाकात में ही सरगुन मेहता पसंद आ गई थीं। दोनों में दोस्ती हुई और ये एक-दूसरे के करीब आ गए। सरगुन मेहता बताती हैं कि हमारे बीच आई लव यू जैसे मैसेज भी नहीं होते थे। सरगुन मेहता ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था, 'रवि दुबे को इस सीरियल में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की भूमिका निभानी थी। मुझे उनके लुक टेस्ट की तस्वीरें दिखाई गईं और मेरी रिएक्शन उन्हें देखकर था- छी...। लेकिन जब हम प्रोमो शूट करने वाले थे, तब रवि से मैं मिली तो हैरान रह गई। लाल जैकेट पहने वो काफी शांत और प्यारे दिख रहे थे। खास बात ये है कि रव‍ि दुबे ने सरगुन मेहता को टीवी और वॉश‍िंग मशीन ग‍िफ्ट में द‍िए थे। 

End of Article