रियल में पति-पत्नी हैं Sanjeev Seth-Lata Sabharwal, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के सेट पर शुरू हुई लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2020, 10:51 AM IST

Sanjeev Seth Lata Sabharwal Love Story: शूटिंग के दौरान संजीव और लता घंटों बातें करते थे। संजीव ने की ये दूसरी शादी थी इसलिए वो अफेयर रखना ठीक नहीं समझते थे, दोनों ने बिना समय गंवाए सीधा शादी का फैसला कर लिया।

रियल में पति-पत्नी हैं Sanjeev Seth-Lata Sabharwal, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के सेट पर शुरू हुई लव स्टोरी
Photo Credit: Instagram

टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था। इस सीरियल में पति-पत्नी और भाई-बहन का किरदार निभाने वाले सभी किरदारों को दर्शकों से बेहद प्यार भी मिला, लेकिन इसी सेट पर कुछ ऐसी जोड़ियां रील लाइफ से रियल लाइफ में भी तब्दील हो गईं।

चलिए हम आपको मिलवाते हैं ऐसी ही एक खास जोड़ी से जिन्होंने पर्दे पर तो पति-पत्नि का किरदार निभाया ही बल्कि रियल लाइफ में भी उन्होंने शादी कर ली। यहां, हम बात कर रहे हैं संदीव सेठ और लता सभरवाल की। सेट पर किरदार निभाते-निभाते दोनों को प्यार हो गया और जल्द ही दोनों ने शादी भी कर ली।

संजीव सेठ ने रेशमा टिपनिस से की थी पहली शादी

लता सभरवाल से मिलने से पहले संजीव की शादी हो चुकी थी। संजीव की पहली पत्नी का नाम रेशमा टिपनिस है। इस दंपति की उम्र में 12 साल का अंतर था। रेशमा की उम्र सिर्फ 20 साल थी जब संजीव सेठ से उनकी शादी हुई। वहीं, 11 साल तक एक साथ रहने के बाद रेशमा और संजीव दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसका कुछ समय बाद संजीव की मुलाकात लता सभरवाल से हुई।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी मुलाकात

संजीव और लता की मुलाकात पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। शूटिंग को दौरान संजीव को अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी लता से प्यार हो गया। संजीव और लता की पहली मुलाकात उस समय हुई, जब वह शूटिंग के लिए उदयपुर जा रहे थे। इसके बाद दोनों से बातें करनी शुरू की और दोनों में खास रिश्ता बन गया।

शादी के लिए बच्चों और पत्नी से मांगी थी मंजूरी

संजीव पहले से ही शादीशुदा थे। संजीव चाहते थे कि उनके इस फैसले से सभी खुश रहें। इसलिए उन्होंने लता को प्रपोज करने से पहले अपना बच्चों और पत्नी रेशमा से इजाजत मांगी थी। दिलचस्प बात ये थी कि संजीव की फैमिली भी उनकी शादी को लेकर सुपर एक्साइटेड थी। वहीं, लता को भी संजीव का ये आइडिया पसंद आया है।

साल 2010 में दोनों रियल लाइफ में बने कपल

संजीव सेठ और लता सभरवाल ने साल 2010 में शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आरव है। साल 2013 में उन्होंने डांस शो नच बलिए 6 में  भाग लिया था। लता बताती हैं कि संजीव उनकी पॉजीटीविटी और कॉन्फीडेंस हैं। हालांकि, हमारे रिश्ते में खास बात ये रही कि हमारे रिश्ते को सभी ना स्वीकार किया है। संजीव ने चीज़ों को पहले से ही सुलझा लिया था, इसलिए हमें कोई मुश्किल नहीं आई।

End of Article