बॉलीवुड

Ajay Devgn की अपकमिंग मूवी को मिला टाइटल, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!!

Ajay Devgn Upcoming film: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म चर्चा में है। रोहित जुगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म का नाम ‘सूर्य प्रकाश’ बताया जा रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

Image

क्या है अजय देवगन की मूवी का नाम? (pic credit-instagram)

Ajay Devgn Upcoming film: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर दर्शकों को डर और रहस्य से भरी दुनिया में ले जाने वाले हैं। उनकी नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है। रोहित जुगराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम अब ‘सूर्य प्रकाश’ बताया जा रहा है। इससे पहले इसे ‘गृह प्रवेश’ नाम से जाना जा रहा था। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Krishna Mukerji Last Rites: रानी मुखर्जी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे, शोक में डूबा परिवार)

क्या है अजय देवगन की मूवी का नाम?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की मूवी का नाम ‘सूर्य प्रकाश’रखा गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी गरुड़ पुराण से प्रेरित है। गरुड़ पुराण एक प्राचीन संस्कृत ग्रंथ है, जिसमें भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच संवाद बताया गया है। फिल्म में हॉरर के साथ रहस्य और सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है और नवंबर तक चलने की उम्मीद है। मेकर्स इसे 2027 की दूसरी छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को पैनोरमा स्टूडियोज के कुमार मंगत और अभिषेक पाठक, अजय देवगन फिल्म्स के साथ मिलकर बना रहे हैं। अजय देवगन और पैनोरमा स्टूडियोज इससे पहले ‘दृश्यम’, ‘रेड’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्मों पर साथ काम कर चुके हैं।

बताते चलें कि स्टार एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहानी में इस बार भी रहस्य और सस्पेंस देखने को मिलेगा। तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटेंगे। वहीं, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत नए किरदारों के साथ कहानी में शामिल होंगे। फिल्म को लेकर लोगों का ये मानना है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article