Sangita Ghosh And Ajay Singh Serial Swaran Ghar To Go Off-air: जबसे कलर्स टीवी पर स्वर्ण घर ऑन एयर हुआ है तब से यह टीवी सीरियल दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। लेकिन इस टीवी सीरियल के दर्शकों को तगड़ा झटका लगने वाला है। खबरों के अनुसार, अब जल्द ही संगीता घोष और अजय सिंह चौधरी का यह शो ऑफ एयर होने वाला है। इस टीवी शो में कई ट्विस्ट और नए ट्रैक देखे जा सकते हैं। फिलहाल इस शो में स्वर्ण और अजीत की लव स्टोरी का प्लाॅट देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां फैंस यह कामना कर रहे हैं कि स्वर्ण और अजीत एक हो जाएं वहीं अब इस टीवी शो के ऑफ एयर होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है।
ई टाइम्स टीवी की एक खबर के अनुसार, संगीता घोष और अजय सिंह चौधरी का यह शो ऑफ एयर होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वर्ण घर टीवी सीरियल का इस वर्ष अक्टूबर के अंत तक पत्ता साफ हो सकता है। उड़ारियां के सक्सेस के बाद छोटे पर्दे के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने इस टीवी शो में पैसे लगाए थे। लेकिन अब जल्द ही यह टीवी शो ऑफ एयर हो जाएगा।

इस टीवी शो के मौजूदा एपिसोड की बात की जाए तो फिलहाल अजीत मुसीबतों में फंसा हुआ है। अपने आप को बेगुनाह साबित करने के लिए उसे स्वर्ण और अर्जुन को अपने जमीन के कागजात दिखाने होते हैं लेकिन वह ऐसा करने में फेल हो जाता है। जिसके बाद अजीत की मुसीबतें और बढ़ जाती हैं। अजीत इस बात से बहुत उदास हो जाता है कि अब उसके हाथ से जमीन के साथ ढाबा भी चले जाएगा। परेशानी में वह अपना आपा खो बैठता है और अर्जुन के ऊपर अटैक करता है। इसी बीच अर्जुन अपना बचाव करने के लिए अजीत पर बंदूक तान देता है। यह सब देखकर स्वर्ण परेशान हो जाती है और रोकने की कोशिश करती है लेकिन वह चूक जाती है।

