सौम्या टंडन से लेकर दीपिका कक्कड़ तक ने पॉपुलर शोज को कहा अलविदा, आज है शोबिज से दूर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 08:26 PM IST

टीवा स्टार्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। कई बार स्टार्स अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाते हैं। आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने पॉपुलर शो को कहा अलविदा।

सौम्या टंडन से लेकर दीपिका कक्कड़ तक ने पॉपुलर शोज को कहा अलविदा, आज है शोबिज से दूर 
Photo Credit: Instagram

टीवी के कुछ कलाकारों को दर्शकों से खूब प्यार और शोहरत मिलता है। उन्हें घर-घर में पहचान मिलती है। इतना ही नहीं, सेलेब्स की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें कई बार फिल्मों में भी ब्रेक मिल जाता है। आज के समय में टीवी स्टार्स की अपनी अलग पॉपुलैरिटी है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने हिट शोज को कहा अलिवदा और आज शोबिज की दुनिया से दूर है।

शब्बीर अहूलवालिया

शब्बीर अहूलवालिया किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर को कुमकुम भाग्य से घर-घर में पहचान मिली थी। इस शो ने उनकी पॉपुलैरिटी को खूब बढ़ाया। एक्टर ने एकदम से इस शो के अलिवदा कह दिया था। इसके बाद से शब्बीर अहूलवालिया किसी शो में नजर नहीं आए है। 

सौम्या टंडन

soumya tandon

सीरियल भाभी जी घर पर हैं से सौम्या टंडन को खूब पहचान मिली थी। फैंस उन्हें आज भी गोरी मैम कहकर बुलाते हैं। एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कहने के बाद कहा था वो बतौर आर्टिस्ट आगे बढ़ना चाहती हैं। इस शो के बाद एक्ट्रेस शोबिज से दूर हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
 
दिशा वकानी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों की पहली पसंद है। शो में दिशा वकानी ने 'दया बेन' का किरदार निभाया था। फैंस से लेकर मेकर्स तक उनके शो में वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। दिशा के बोलने के स्टाइल और उनके अनोखे अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दिशा ने अपने प्रेग्नेंसी के समय पर लीव थी और उसके बाद अब तक वापसी नहीं की है।

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ को शो सुसराल सिमर का से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने शो में सिमर का लीड रोल प्ले किया था। इस शो ने उन्हें खूब पहचान दिलाई। एक्ट्रेस ने कुछ समय बाद शो को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस शोबिज से दूर है लेकिन अपने यूट्यूब चैनल दीपिका की दुनिया में नजर आती हैं। 

नेहा मेहता

neha mehta

नेहा मेहता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि का किरदार निभाती थी। एक्ट्रेस ने शुरुआत से 12 साल तक इसी शो में काम किया। इस शो को छोड़ने के दौरान एक्ट्रेस कुछ दिन सुर्खियों में थीं। लॉकडाउन में एक्ट्रेस ने शो को छोड़ने का फैसला लिया था।


सोनारिका भदौरिया

sonarika

सोनारिका भदौरिया को देवों के देव महादेव से पहचान मिली थीं। पार्वती के किरदार में एक्ट्रेस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मेकर्स ने सोनारिका पर कई आरोप लगाते हुए कहा था कि वो सेट पर हमेशा लेट आती है और नखरे दिखाती थीं।
 

End of Article