Naagin 6 : कैसी होगी शेषनागिन प्रथा की अपनी बेटी प्रार्थना से पहली मुलाकात? शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 07:05 PM IST

Naagin 6 : नागिन 6 की कहानी में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में पहली बार शिव मंदिर में प्रथा की मुलाकात अपनी बेटी प्रार्थना से होगी। क्या होगा जब प्रथा अपनी बेटी को नागिन अवतार में देखेगी।

Naagin 6 : कैसी होगी शेषनागिन प्रथा की अपनी बेटी प्रार्थना से पहली मुलाकात? शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Photo Credit: Instagram

Naagin 6 : नागिन 6 में लीप के बाद प्रथा की बेटी प्रार्थना की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। शो में पुराने किरदार के साथ कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। प्रथा नहीं चाहती है कि उसकी बेटी भी नागिन हो। लेकिन शो में प्रथा की बेटी प्रार्थना को नागिन के रूप में दिखाया है। प्रथा और प्रर्थना दोनों एक- दूसरे से अंजान है। शो में अभी तक दोनों की मुलाकात नहीं हुई है। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी हुआ है।

प्रोमो में ऋषभ कहता है कि मैं अपनी बेटी से नहीं पूछ सकता हूं कि वो नागिन है या नहीं। इस पर उसकी मां कहती है, जब मां नागिन है, तो बेटी भी नागिनी होगी। शो में सर्वक्षेष्ठ नागिन और शेष नागिन का होगा आमाना - सामना। 

क्या होगा जब प्रथा और प्रार्थना का होगा आमना सामना

तटक्ष बाबा कहते हैं कि हर साल की तरह इस बार भी महारात्रि की महानवमी पर विशेष पूजा होगी, जिसे सर्वक्षेष्ठ शेष नागिन करेगी। क्या होगा जब प्रथा और प्रर्थना की होगी पहली मुलाकात? इस बार का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। प्रथा को पता चलेगा की उसकी बेटी भी उसकी तरह नागिन हैं। प्रथा की दो बेटियां प्रार्थना और शक्ति हैं।

शो में दिखाया जाएगा प्रार्थना और रुद्र की लव स्टोरी

शो में जल्द प्रार्थना और रुद्र की लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। दरअसल प्रार्थना ऑफिस में रुद्र की जान बचाएगी, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी के एंगल को दिखाया जाएगा। प्रार्थना की लवस्टोरी के साथ- साथ शो में सुधा चंद्रन की एंट्री जल्द होगी। मेकर्स शो को हिट बनाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। सुधा चंद्रन प्रथा की सबसे बड़ी दुश्मन होगी।

End of Article