Sargun Mehta को बॉयफ्रेंड ने पहले गिफ्ट में दी थी वॉशिंग मशीन, टीवी एक्टर Ravi Dubey ने बताया क्यों हुआ था ऐसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2020, 09:37 AM IST

Sargun Mehta Ravi Dubey Love Life: टीवी एक्टर रवि दुबे और पंजाबी फिल्मों की अदाकारा सरगुन मेहता लगभग एक दशक बाद ऑनस्क्रीन साथ दिखे हैं। पहली बार रवि और सरगुन ने इस टीवी शो में साथ काम किया था...

Sargun Mehta को बॉयफ्रेंड ने पहले गिफ्ट में दी थी वॉशिंग मशीन, टीवी एक्टर Ravi Dubey ने बताया क्यों हुआ था ऐसा
Photo Credit: Instagram

टीवी कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता छोटे परदे की सबसे पसंदीदा रियल लाइफ जोड़ियों में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर लवी-डवी पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वैसे हाल ही में सरगुन मेहता और रवि दुबे का नया म्यूजिक वीडियो टॉक्सिक रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रैपर बादशाह ने इस गाने को आवाज दी है।
इस गाने के जरिए टीवी एक्टर रवि दुबे और पंजाबी फिल्मों की अदाकारा सरगुन मेहता लगभग एक दशक बाद ऑनस्क्रीन साथ दिखे हैं। पहली बार रवि और सरगुन ने 12/24 करोल बाग टीवी शो में साथ स्क्रीन शेयर की थी। अब टीवी कपल की शादी को लगभग 7 साल बीत चुके हैं लेकिन इनके सोशल मीडिया पोस्ट्स आज भी एकदम नए नवेले कपल की तरह होते हैं। वैसे क्या आपको पता है जब सरगुन मेहता रिलेशनशिप में आई थीं तो रवि दुबे ने उन्हें पहला गिफ्ट क्या दिया था? रवि ने गर्लफ्रेंड सरगुन को तब पहले तोहफे में वॉशिंग मशीन दी थी। 

रवि दुबे-सरगुन मेहता में किसने किया था प्रपोज

जी हां, सरगुन मेहता को पहले गिफ्ट में बॉयफ्रेंड रवि दुबे से वॉशिंग मशीन मिली थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सरगुन मेहता ने इस बात का खुलासा किया है। दरअसल शादी और प्रपोज को लेकर चल रहीं बातों के बीच सरगुन ने इस बारे में बात की। सरगुन मेहता बताती हैं, 'हम में से किसी ने भी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया था। हमें लगा कि हम एक-दूजे को पसंद करने लगे हैं और हम साथ आ गए। किसी ने भी नहीं पूछा क्या मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी या मेरे बॉयफ्रेंड बनोगे। यहां तक कि हमारे बीच आई लव यू जैसे मैसेज भी नहीं होते थे। यहां तक कि मेरे बर्थडे पर रवि ने मुझे पहला गिफ्ट वॉशिंग मशीन दिया था।' 

रवि दुबे ने गिफ्ट में दी थी वॉशिंग मशीन

सरगुन मेहता ने बताया कि रवि रात को मुझे बर्थडे विश करने आए और बोले मेरा गिफ्ट थोड़ा बड़ा है इसलिए वो कल आएगा। मैं बड़ा गिफ्ट का ख्याल लेकर सो गई और सुबह उठी तो दरवाजे पर वॉशिंग मशीन डिलीवर हुई। मैंने जब अपनी मां को ये बात बताई तो उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा था कि ये सच है। इस खुलासे पर रवि दुबे ने कहा कि मैं फ्लोवर और वाइन नहीं कुछ यूजफुल देना चाहता था। चॉकलेट फूल तो अगले दिन खराब हो जाते इसलिए मैंने वॉशिग मशीन को चुना।  

End of Article