Jhalak Dikhla Jaa 10 Contestants : कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 काफी दिनों से सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शो अगस्त के आखिरी हफ्ते में ऑनएयर हो सकता है। शो में टीवी के कई चर्चित चेहरे नजरे आने वाले हैं। शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेंड है। कलर्स टीवी ने कंटेस्टेंट्स के मजेदार डांस प्रोमो शेयर किए हैं। प्रोमो में शिल्पा शिंदे, निया शर्मा, धीरज धूपर और पारस कलनावत जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। हर कंटेस्टेंट का अलग-अलग प्रोमो रिलीज हुआ है। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबसे पहले पारस कलनावत का प्रोमो शेयर किया था।
अनुपमा शो के पारस कलनावत कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। एक्टर प्रोमो में हिप- हॉप स्टाइल करते नजर आ रहे हैं। पारस को झलक दिखला जा साइन करने की वजह से अनुपमा शो से हाथ धोना पड़ा था। फैंस पारस को नए शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
टीवी की बोल्ड बहू निया शर्मा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अब कलर्स टीवी पर अपने डांस से फैंस को इंप्रेस करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। निया लगातार म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रही हैं।
शिल्पा शिंदे एक बार फिर फैंस को नए अंदाज में दिखाई देंगी। शिल्पा का प्रोमो वीडियो काफी इंटरेस्टिंग है। एक्ट्रेस इससे पहले सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थीं, एक्ट्रेस उस शो की विनर रह चुकी हैं। पिंक ड्रेस में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शिल्पा लंबे समय से टीवी से दूर थी।
कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर भी शो में नजर आने वाले हैं। एक्टर फ्री स्टाइल डांस परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इस शो को माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही जज करेंगे। वहीं, कॉमेडियन भारती सिंह झलक दिखला जा 10 को होस्ट करेंगी।

