रामायण फेम दीपिका चिखलिया हुईं स्वतंत्रता दिवस पर ट्रोल, यूजर बोला- हे माते ये आप किसको टैग कर गई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 06:34 PM IST

Dipika Chikhlia Trolled Social Media : स्वतंत्रता दिवस पर दीपिका चिखलिया ने शेयर की फोटो। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए ऐसी गलती की, जिसके बाद उनके पीछे ट्रोलर्स पड़ गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.....

रामायण फेम दीपिका चिखलिया हुईं स्वतंत्रता दिवस पर ट्रोल, यूजर बोला- हे माते ये आप किसको टैग कर गई
Photo Credit: Instagram

Dipika Chikhlia Trolled Social Media :  आज पूरे देश में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस साल हमने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा कैंपेन की शुरुआत की थी, जिसके बाद हर घर में तिरंगा फहराया गया है। हर घर तिरंगा कैंपेन में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी कलाकारों ने हिस्सा लिया है। इस अभियान के तहत रामायण फेम एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया।

एक्ट्रेस ने तिरंगा फहराने की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस सफेद कुर्ता और प्लाओ में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के हाथों में तिरंगा है। अभिनेत्री ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, सभी को 75वां स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो। एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल को टैग कर दिया।

दीपिका ने स्वतंत्रता दिवस पर की ऐसी गलती

deepika tweet

एक्ट्रेस की इस भूल के बाद उन्हें ट्विटर पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें मीम्स शेयर किए। एक यूजर ने लिखा, हे प्रभु कहां है आप? अब तो अवतार लेना ही पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा, रिलेक्स दोस्तों, पाकिस्तान भारत का ही राज्य है। कई यूजर्स ने रामायण के मीम्स शेयर करते हुए एक्ट्रेस को टैग किया है।

रामायण से दीपिका चिखलिया को मिली थी पहचान

दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। दीपिका को रामानंद सागर की रामायण से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने इस सीरियल में माता सीता का किरदार निभाया था। आज भी लोगों को माता सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया याद है। इस सीरियस के सभी कैरेक्टर आज भी लोगों को बेहद पसंद है। शो में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था।

End of Article