राम कपूर और गौतमी गाडगिल ने खरीदा चौथा आलीशान घर, टीवी कपल ने अलीबाग की इस नई प्रॉपर्टी को बनाया वेकेशन होम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2021, 02:36 PM IST

Ram Kapoor gautami gadgil Purchase New House in Alibag: टीवी अभिनेता राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी गाडगिल ने अलीबाग में एक विशाल हॉलिडे होम खरीदा है। राम कपूर ने अलीबाग जैसी खूबसूरत लोकेशन पर नया घर खरीद लिया है...

राम कपूर और गौतमी गाडगिल ने खरीदा चौथा आलीशान घर, टीवी कपल ने अलीबाग की इस नई प्रॉपर्टी को बनाया वेकेशन होम

अलीबाग हमेशा से शॉर्ट वेकेशन के लिए मुंबईवासियों की सबसे पसंदीदा जगह है। वहीं पिछले दो सालों में महामारी के कारण ये लोकेशन शहर में रहने वाले लोगों की फेवरेट बनती जा रही है। अब हाल ही में टीवी अभिनेता राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी गाडगिल ने अलीबाग में एक विशाल हॉलिडे होम खरीदा है। राम कपूर ने अलीबाग जैसी खूबसूरत लोकेशन पर नया घर खरीद लिया है। वैसे तो ये उनका चौथा और मुंबई में दूसरा घर है। 

राम कपूर ने बताया, 'मेरे पास गोवा और खंडाला में हॉलिडे हाउस है, इसलिए एक और खोजने का कोई कारण नहीं था। लेकिन 2017 से, मैं एक संपत्ति की तलाश में था, जो साउथ मुंबई में मेरे घर का एक्सटेंशन होगा। फिर अलीबाग पहुंचना आसान है इसलिए मैंने सोचा कि यह घर खरीदना एक अच्छा विचार होगा।'

'योजना ऐसी जगह खोजने की थी जो बहुत दूर न हो जहां मैं अपने परिवार के साथ वीकेंड पर आराम कर सकूं। गोवा और खंडाला अच्छी लोकेशन है, लेकिन वे घर के करीब नहीं हैं। यह एक ऐसा घर खरीदने का सपना था जहां मैं अपने पोते-पोतियों को समय का आनंद लेते देख सकूं।'

राम कपूर बताते हैं कि अलीबाग ने पिछले दो सालों में काफी विकास हुआ है। आज आपको वहां बेहतरीन फूड, अच्छी सेवाएं और सुविधाएं मिलती हैं, इसलिए मुझे यह एक सुविधाजनक विकल्प लगा। आखिरकार, मेरा मुंबई के पास दूसरा घर लेने का सपना सच हो गया है।

राम कपूर ने इस संपत्ति को खरीदने से पहले मालदीव के लिए एक वेकेशन बुक की थी, इसलिए वो पूरी फैमिली के साथ अपना नया साल वहां बिताएंगे। हालांकि राम कपूर की पत्नी और बच्चे अलीबाग में वीकेंड बिताने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं राम कपूर का हर गुरुवार शाम को वहां जाने और रविवार को वापस आने का प्लान है।

End of Article