राखी सावंत का साथ छोड़ अब कंगना रनौत की कैद में रहेंगे रितेश, मिला इस शो के लिए ऑफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 08:09 PM IST

Ritesh In Lock Upp: खबरों के अनुसार राखी सावंत के एक्स पति रितेश अब कंगना रनौत के रियालिटी शो लॉक अप में एंट्री करने वाले हैं। पत्नी को छोड़ने के बाद अब वह इस रियलिटी शो में नजर आएंगे।

राखी सावंत का साथ छोड़ अब कंगना रनौत की कैद में रहेंगे रितेश, मिला इस शो के लिए ऑफर
Photo Credit: Instagram

Rakhi Sawant' Ex Husband Ritesh In Lock Upp: छोटे पर्दे की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के एक्स पति रितेश से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अब वह कंगना रनौत के रियालिटी शो लॉकअप में नजर आएंगे। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से अपने इस रियलिटी शो को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस टीवी रियलिटी शो के तीन कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स का नाम अभी गुप्त रखा गया है। इसी बीच यह खबर आ रही है कि राखी सावंत के एक्स हसबैंड रितेश भी इस रियलिटी शो में नजर आएंगे। मीडिया से बात करते हुए खुद राखी सावंत ने इस बात का खुलासा किया है कि लॉकअप शो के लिए मेकर्स ने रितेश को अप्रोच किया है। 

राखी सावंत ने मीडिया वालों से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि उनके एक्स हसबैंड यानी रितेश कंगना रनौत के शो लॉक अप में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि जितेश को इस रियलिटी शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। इसके साथ अदाकारा ने यह भी बताया कि फिलहाल उन्हें यह नहीं पता है क्या उनके एक्स हसबैंड रितेश इस रियलिटी शो में जाएंगे या नहीं। इसके साथ टीवी क्वीन राखी सावंत ने इस शो को लेकर अपने विचार सामने रखे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अब तक इस टीवी रियलिटी शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें एकता कपूर बुलाएंगी तो वह जरूर जाएंगी। 

कंगना रनौत के इस टीवी रियलिटी शो में 16 सेलिब्रिटी कंटेंस्टेंट्स नजर आएंगे। इन 16 सेलिब्रिटी कंटेंस्टेंट्स में से तीन का नाम सामने आ गया है। निशा रावल इस टीवी रियलिटी शो की पहली कंटेस्टेंट हैं तो वहीं दूसरे कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी हैं। हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि इस शो के तीसरी कंटेस्टेंट पूनम पांडे हैं। फिलहाल, राखी सावंत के एक्स पति रितेश की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

End of Article