Lock Upp: इस बॉलीवुड अदाकारा की होगी कंगना रनौत के शो में एंट्री, सलाखों के पीछे रहकर करेंगी टास्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 05:05 PM IST

Lock Upp Contestant: कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप की तीसरी कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। इस लेख में जानें इस रियलिटी शो की तीसरी कंटेस्टेंट कौन हैं।

Lock Upp: इस बॉलीवुड अदाकारा की होगी कंगना रनौत के शो में एंट्री, सलाखों के पीछे रहकर करेंगी टास्क
Photo Credit: Instagram

Lock Upp Third Contestant: जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अब कंगना रनौत के पॉपुलर रियलिटी शो लॉक अप की तीसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं। हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि कंगना रनौत के इस रियलिटी शो में पूनम पांडे नजर आएंगी। अदाकारा ने वर्ष 2013 में बॉलीवुड फिल्म नशा से अपना डेब्यू किया था। हाल ही में अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि वह कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आएंगी। इसके साथ अदाकारा ने यह भी बताया कि उन्हें नहीं पता कि जेल के अंदर उनके साथ क्या होगा लेकिन वह इस टीवी रियलिटी शो के लिए काफी उत्साहित हैं। 

पूनम पांडे होंगी तीसरी कंटेस्टेंट

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए यह बताया कि पूनम इस रियालिटी शो की तीसरी कंटेस्टेंट हैं। पूनम पांडे ने इस शो के बारे में बात करते हुए यह भी कहा कि वह इस रियलिटी शो के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने आगे यह साझा किया कि 'मैं सब के साथ यह साझा करते हुए बहुत एक्साइटेड हूं की मैं अब भारत के सबसे बड़े कंट्रोवर्शियल शो लॉकअप का हिस्सा बन गई हूं।' इसके साथ अदाकारा ने यह भी बताया कि 'मुझे नहीं पता कि इस शो में क्या होने वाला है क्योंकि मैंने इस शो के बारे में जो भी पढ़ा है या देखा है, मैं बस इतना समझी हूं कि मुझे अपनी जरूरतों के लिए टास्क परफॉर्म करना पड़ेगा और लॉक अप में कोई भी लग्जरी नहीं दी जाएगी।' 

नर्वस हैं अदाकारा

पूनम पांडे ने यह बताया कि उन्हें नहीं पता कि वह कैसे इस रियलिटी शो में परफॉर्म करेंगी लेकिन वह एक्साइटेड होने के साथ नर्वस भी हैं। एकता कपूर के इस रियलिटी शो में कुल 16 पॉपुलर सेलिब्रिटीज होंगी जो लॉक अप में रहेंगी। यहां इन सभी कंटेस्टेंट को अपनी जरूरतों के लिए एक दूसरे को कंपीट करना होगा। यह रियालिटी शो 27 फरवरी से अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। 

End of Article