राहुल महाजन की कैसे हुई रशियन गर्लफ्रेंड से तीसरी शादी, Smart Jodi टीवी शो में खुलेंगे बिग बॉस कंटेस्टेंट के सीक्रेट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 10:39 PM IST

Rahul Mahajan in Smart Jodi Star plus Tv serial: टीवी शो स्मार्ट जोड़ी के लिए अब आपको और इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इसकी शनिवार 26 फरवरी को है। स्मार्ट जोड़ी एक वीकेंड स्पेशल रियलिटी शो होने वाला है...

राहुल महाजन की कैसे हुई रशियन गर्लफ्रेंड से तीसरी शादी, Smart Jodi टीवी शो में खुलेंगे बिग बॉस कंटेस्टेंट के सीक्रेट्स

Smart Jodi Star plus Tv serial: स्टार प्लस का नया रियलिटी शो द स्मार्ट जोड़ी अपने लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। इस रियलिटी शो में इस बार एक से बढ़कर एक रियल लाइफ जोड़ियां नजर आने वाली हैं। दर्शकों को इस शो में एकसाथ 10 सेलिब्रिटी कपल साथ देखने को मिलेंगे। जिनके रिश्ते अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ कैसे हैं फैन्स को ये जानने का मौका मिलेगा। अब स्मार्ट जोड़ी में आने वाले अगले सेलिब्रिटी कपल का खुलासा हो चुका है। ये कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस फेम राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या महाजन हैं। 

राहुल महाजन और नताल्या महाजन की पहला प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है जिसमें कपल अपनी लव स्टोरी के बारे में बात कर रहा है। राहुल प्रोमो में बता रहे हैं कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती है भले ही उनकी पत्नी रशियन हैं लेकिन उनके दिल मिल गए थे। राहुल महाजन को रशियन नहीं आती है और नताल्या हिंदी नहीं बोल पाती हैं। वीडियो में राहुल महाजन बता रहे हैं शादी-ब्याह बच्चों का खेल नहीं है लेकिन दिल तो बच्चा है। इसलिए हो गया तीसरी बार शादी और प्यार भी...। 

राहुल महाजन बीजेपी नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटे हैं। राहुल अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। राहुल महाजन ने 3 शादियां की हैं। उनकी दो एक्स वाइफ श्वेता सिंह और डिंपी गांगुली ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बाद में राहुल ने तीसरी शादी रूसी मूल की लड़की नतालिया इलिना से की है। नतालिया कजाकिस्तान की रहने वाली हैं।

26 फरवरी से आ रहा स्मार्ट जोड़ी
टीवी शो स्मार्ट जोड़ी के लिए अब आपको और इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इसकी लॉन्चिंग करीब है। इसी शनिवार से यानि 26 फरवरी से शो की शुरुआत होगी। स्मार्ट जोड़ी एक वीकेंड स्पेशल रियलिटी शो होने वाला है। जिसे जाने माने एक्टर मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं। हालांकि इसे कौन जज करेगा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति हिमालय दसानी के साथ आ रही हैं। साथ ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, अर्जुन बिजलानी- नेहा बिजलानी, मोनालिसा और विक्रांत की भी बतौर कंटेस्टेंट आने की पुष्टि हो चुकी है। 

End of Article