DID Lil Masters में आई 5 साल की बच्ची ने दी श्रीदेवी को मात, मौनी रॉय-रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे ने पकड़ लिया माथा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 09:13 PM IST

How To Watch DID Lil Masters, When And Where on air TV Show: कब से शुरू हो रहा है डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर? मौनी रॉय-सोनाली बेंद्रे और रेमो डिसूजा करेंगे इस टीवी रियलिटी शो को जज...

DID Lil Masters में आई 5 साल की बच्ची ने दी श्रीदेवी को मात, मौनी रॉय-रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे ने पकड़ लिया माथा

DID Lil Masters, When And Where How To Watch TV Show: डांस इंडिया डांस टेलीविजन पर सबसे सफल डांस रियलिटी शो में से एक है। जल्द ही एकबार फिर से डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर शुरू होने जा रहा है। वैसे रेमो डिसूजा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने ग्रैंड मास्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ इस शो की शुरुआत की थी। पहले सीजन के हिट होने के बाद ये सीरीज बच्चों और मांओं के लिए भी लाई गई। अब डांस इंडिया डांस के निर्माता लिटिल मास्टर्स का नया सीजन 5 लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक बच्चों के डांसिंग टेलैंट देखने को मिलेंगे। 

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर शो 2022 में लौटने के लिए बिल्कुल तैयार है और इसके ऑडिशन भी शुरू हो चुके हैं। हाल ही में शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर का पहला वीडियो सामने आया है जिसमें आध्यायश्री ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। 5 साल की आध्यायश्री के डांसिंग मूव्स देखकर सभी जजेज हैरान रह गए। आध्यायश्री ने श्रीदेवी के फेमस गाने हवा-हवाई पर डांस किया था, जिसमें देखने को बाद हर कोई चौंक गया कि वो मात्र 5 साल की हैं। आसाम ने आईं आध्यायश्री की आप भी देखें शानदार परफॉर्मेंस- 

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर के कौन हैं जजेस
शो के पिछले सीजन में कई अलग-अलग जज रहे हैं। अब तक फराह खान, संदीप सोपरकर, गीता कपूर, अहमद खान, मुदस्सर खान, मर्जी पेस्टनजी और चित्रांगदा सिंह इस शो को जज कर चुके हैं। इस शो में अब रेमो डिसूजा ने शो के ग्रैंडमास्टर मिथुन चक्रवर्ती की जगह ले ली है। साथ ही मौनी रॉय और सोनाली बेंद्रे इस शो को जज हैं। 

कब से शुरू हो रहा है डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर
मौनी रॉय, नागिन के बाद टेलीविजन पर इस शो के जरिए वापसी कर रही हैं। वह लंबे ब्रेक के बाद टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। इस शो को जय भानुशाली होस्ट करेंगे। यह शो जी टीवी पर 12 मार्च 2022 से ऑन एयर होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसका प्रसारण शनिवार और रविवार को रात 9 बजे होगा।

End of Article