Smart Jodi Full Details: स्मार्ट जोड़ी में आ रहे 10 हिट कपल, जानें कब से हो रहा ऑन एयर और कैसे-कहां ऑनलाइन देख सकेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 07:35 PM IST

Smart Jodi Show Contestants List, Start Date, Timings : स्मार्ट जोड़ी रियलिटी शो में कई सेलेब्रिटीज अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ शिरकत करते नजर आएंगे।यहां जानें शो से जुड़ी हर छोटी बड़ी डिटेल...

Smart Jodi Full Details: स्मार्ट जोड़ी में आ रहे 10 हिट कपल, जानें कब से हो रहा ऑन एयर और कैसे-कहां ऑनलाइन देख सकेंगे आप

 Smart Jodi Show Contestants List, Start Date, Timings: स्मार्ट जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। इस आने वाले रियलिटी शो में कई सेलेब्रिटीज अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ शिरकत करते नजर आएंगे। अब तक कुछ जोड़ियों ने नाम सामने आ चुके हैं तो कई के नाम आने बाकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शो तेलुगु शो इशमार्ट जोड़ी का रीमेक होगा। ऐसे में रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी की इन सब चर्चाओं के बीच हम आपके लिए लेकर आए हैं शो से जुड़ी हर छोटी बड़ी डिटेल। यहां जानें... 

कब शुरू हो रहा स्मार्ट जोड़ी
टीवी शो स्मार्ट जोड़ी के लिए अब आपको और इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इसकी लॉन्चिंग करीब है। इसी शनिवार से यानि 26 फरवरी से शो की शुरुआत होगी। स्मार्ट जोड़ी एक वीकेंड स्पेशल रियलिटी शो होने वाला है। जिसे जाने माने एक्टर मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं। हालांकि इसे कौन जज करेगा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

स्मार्ट जोड़ी कंटेस्टेंट लिस्ट
स्मार्ट जोड़ी में हमें एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी कपल देखने को मिलने वाला है। शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति हिमालय दसानी के साथ आ रही हैं। साथ ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, अर्जुन बिजलानी- नेहा बिजलानी, मोनालिसा और विक्रांत की भी बतौर कंटेस्टेंट आने की पुष्टि हो चुकी है। मेकर्स सोशल हैंडल पर लगातार नए-नए प्रोमो जारी कर रहे हैं। 

मेकर्स ने भाग्यश्री और हिमालय दसानी का प्रोमो शेयर किया है जिसमें दोनों ने दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अपने लव रिलेशन को शेयर किया है। साथ ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी एक प्रोमो में दिखे हैं। इस कपल को एक टास्क भी दिया गया, जिसने सभी को अलग कर दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि विक्की उनके लिए कितने अहम रहे हैं। अंकिता का कहना है कि सभी लड़कियों के पास ऐसा पार्टनर होना चाहिए जो हर परिस्थिति में उनका साथ दे। वहीं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट फैन्स से मिलने वाले प्यार के साथ सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होने की जिक्र करते दिखे।

ये स्टार कपल भी हो सकते हैं 'स्मार्ट जोड़ी' 
गौहर खान- जैद दरबार 
राहुल महाजन- नताल्या इलीना
गौरव तनेजा- ऋतु तनेजा
के. श्रीकांत- विद्या श्रीकांत
अंकित तिवारी- पल्लवी शुक्ला




कब और कहां देख सकते हैं स्मार्ट जोड़ी
जैसा कि हमने आपको बताया कि स्मार्ट जोड़ी एक वीकेंड स्पेशल शो होगा, जो कि स्टार प्लस पर ऑन एयर होगा। जो कि हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। इसी के साथ दर्शक स्मार्ट जोड़ी टीवी शो डिज्नी और हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे। 

End of Article