Pandya Store का ये कपल रियल लाइफ में कर रहा डेट, एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों की जानें लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 04:11 PM IST

Alice Kaushik and Kanwar Dhillon dating: टीवी अदाकारा एलिस कौशिक ने एक लंबा नोट लिखकर अपनी लव स्टोरी के बारे में बाताया है कि कैसे वह एक साल पहले कंवर से मिली और कैसे दोनों के बीच प्यार पनपा...

Pandya Store का ये कपल रियल लाइफ में कर रहा डेट, एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों की जानें लव स्टोरी

Alice Kaushik and Kanwar Dhillon In Relationship: टीवी की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जो कि सेट पर काम करते-करते अपनी कोस्टार को दिल दे बैठे। इस लिस्ट में एक और नाम का इजाफा हो गया है। हम बात कर रहे हैं सीरियल 'पांड्या स्टोर' (Pandya Store) में रावी का किरदार निभा रहीं ​​एलिस कौशिक (Alice Kaushik) की, जो अपने ऑन स्क्रीन लवर को सच में दिल दे बैठी हैं। जी हां, एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों के डेटिंग की कई रिपोर्ट्स आती रही हैं। अब आखिरकार पांड्या स्टोर के कलाकारों ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। अभिनेताओं ने अपने रिश्ते की पुष्टि करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। 

टीवी अदाकारा एलिस कौशिक ने एक लंबा नोट लिखकर अपनी लव स्टोरी के बारे में बाताया है कि कैसे वह एक साल पहले कंवर से मिली और कैसे दोनों के बीच प्यार पनपा। पांड्या स्टोर की एक्ट्रेस एलिस ने लिखा, 'आप एक साल पहले मेरे जीवन में आए थे, और बस चलो फिर तब से, मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा...। आपको जानकर बहुत अच्छा लगा। आपके साथ यादें बनाना, क्योंकि आप इसे कठिन नहीं बनाते हैं। क्या मेरी लाइफ में ऊंचाइयों पर नहीं बल्कि सबसे महत्वपूर्ण रूप से मेरे डाउन फेज में जुड़े रहे।'

टीवी एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'आप मेरे साथ निरंतर रहे हैं और मेरा सपोर्ट किया है। मेरी सबसे बड़ी ताकत बने। मेरे जीवन में तुम्हारा होना ही इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि ईश्वर वास्तव में मुझसे प्रेम करता है। आप सबसे मजेदार व्यक्ति हैं जिनसे मैं अब तक मिली हूं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब मेरा आपकी नासमझी से पाला ना पड़े, आप क्रेजी हो...। मुझे यह कहने में कोई आपत्ति नहीं है कि इसमें वे चीजें शामिल हैं जो मुझे परेशान करती थीं। सब कुछ एक तरफ रखने के बाद मुझे आपसे सिर्फ और सिर्फ आपका बेस्ट चाहिए और इसके अलावा कुछ नहीं...।' इस नोट पर कंवर ढिल्लों ने भी शानदार कमेंट कर अपने दिल की बात लिखी है। 

आपको बता दें, पांड्या स्टोर में कंवर और एलिस पति-पत्नी की भूमिका निभाते हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री तुरंत ही शो में आते ही हिट हो गई थी और प्रशंसकों ने जल्द ही उन्हें कपल के रूप में भेजना शुरू कर दिया। 

End of Article