Pratik Sehajpal And Nikki Tamboli Love Story: बिग बॉस 15 के रनर अप प्रतीक सहजपाल और बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली को हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो खतरा खतरा खतरा के सीजन 2 में देखा गया था। इस दौरान प्रतीक सहजपाल और निक्की तंबोली एक दूसरे के साथ टास्क करते हुए नजर आए। हाल ही में निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद तहलका मच गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो पर अपनी लव पार्टनर मिल गई है। अगर आपने यह वीडियो नहीं देखा है तो इस लेख के माध्यम से जानें आखिर प्रतिक सहजपाल की लव पार्टनर कौन हैं।
हाल ही में निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें निक्की तंबोली और प्रतीक सहजपाल के चेहरे पर केक लगा हुआ था और वह एक दूसरे के गाल से गाल मिला रहे थे। इस टास्क के बाद भारती सिंह निक्की तंबोली से यह पूछती हुई नजर आ रही हैं कि क्या वह प्रतीक सहजपाल के साथ डेट पर जाना चाहेंगी। इसका जवाब देते हुए निक्की तंबोली यह कहती हैं कि वह उनसे शादी करना चाहेंगी। जैसे ही निक्की तंबोली ने यह खुलासा किया वैसे ही प्रतीक सहजपाल शर्मा गए। वहीं भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी हंसने लग गए।
इतना कहने के बाद प्रतीक सहजपाल अपने घुटनों पर बैठकर निक्की तंबोली को प्रपोज करते हुए नजर आए। यह वीडियो साझा करने के साथ निक्की तंबोली ने कैप्शन में लिखा 'यह है रिलेशनशिप गोल्स! यह कितना क्यूट है जब प्रतीक टास्क के बीच में निक्की को प्रपोज कर रहे हैं।' फिलहाल ये पहली बार नहीं है जब निक्की तंबोली ने प्रतीक सहजपाल के लिए अपनी फीलिंग बयां की हैं। इससे पहले जब वह बिग बॉस 15 में आई थीं तब वह प्रतीक सहजपाल को जमकर सपोर्ट कर रही थीं।

