आजकल कहां है माधुरी दीक्षित की हमशक्ल, इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री से बना ली थी दूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 01:36 PM IST

Where is now Niki Aneja Walia: निकी अनेजा वालिया, द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह की रिलेटिव हैं। निकी, परमीत सेठी की बहन हैं और इसी रिश्ते से वो अर्चना पूरन सिंह की ननद लगती हैं। 

आजकल कहां है माधुरी दीक्षित की हमशक्ल, इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री से बना ली थी दूरी

Who is Niki Aneja Walia: निकी अनेजा वालिया लंबे टाइम से स्क्रीन से दूर हैं। निकी 90 के दशक की पॉपुलर ऐक्ट्रेसेस में शामिल रही हैं और उनकी लोकप्रियता उस समयय पीक पर थी। उन्होंने टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। निकी अनेजा अपने एक्टिंग करियर में 25 साल से टेलीविजन जगत में काम कर रही हैं। कम ही लोग जानते हैं कि निकी अनेजा वालिया, द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह की ननद हैं। जी हां निकी, परमीत सेठी की बहन हैं और इसी रिश्ते से वो अर्चना पूरन सिंह की ननद लगती हैं। 

लेकिन अब यह एक्ट्रेस क्या कर रही है, क्या आप जानते हैं? निकी वालिया ने फरवरी 2002 में शादी कर ली थी, जिसके बाद वह यूके चली गईं। जानकारी के मुताबिक, निकी वालिया फिलहाल इंग्लैंड में रह रही हैं और एक्टिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं। साल 2017 में निकी वालिया टेलीविजन जगत में कमबैक किया था। उनको सीरियल दिल संभल जा जरा में देखा गया था। वहीं साल 2020 में वह एक वेब सीरीज में दिखीं। जब उनसे इतने लंबे समय तक टीवी से दूरी बनाए रखने के बारे में पूछा गया था तो निकी ने बताया था कि उन्हें अपनी फैमिली शुरू करनी थी। इसी वजह से वो यूके सेटल हो गई थीं और टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। 


माधुरी दीक्षित की कही जाती हैं हमशक्ल
निकी की तुलना अक्सर माधुरी से की जाती रही है। फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने जब पहली बार निकी अनेजा वालिया को एक ऐड में देखा था तो उन्होंने माधुरी दीक्षित से तुलना की थी। कहा था कि निकी अनेजा काफी हद तक माधुरी से मिलती हैं। निकी अनेजा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था, 'मेरी हर समय माधुरी से तुलना होती है। मैं इसे तारीफ के रूप में लेती हूं। वास्तव में, मुझे कभी-कभी यह भी सुनने को मिलता है कि मैं उनसे बेहतर दिखती हूं।'

क्यों छोड़ दिया था फिल्मों में काम करना
निकी अनेजा वालिया के पिता काफी मुश्किल से उन्हें सिनेमा में काम करने की अनुमति दी गई थी। डेब्यू फिल्म में उनके काम की खूब सराहना की गई थी। पहली फिल्म के बाद निकी को कई ऑफर मिले। लेकिन उनके जीवन की एक घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। उनके पिता की अचानक मृत्यु हो गई और उन्होंने सिनेमा में काम करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने फिल्मों के लिए लिए गए पैसे वापस कर दिए थे। अपने पिता के असामयिक निधन के कारण, निकी इतनी आहत हुई थीं कि उन्हें इंडस्ट्री से लंबे वक्त के लिए दूरी बना ली थी।

बता दें कि निकी को आखिरी बार 2017 में 'दिल समझ जा जरा' में देखा गया था। इसमें उन्होंने लैला रायचंद का रोल प्ले किया था। वहीं, बड़े पर्दे की अगर बात करें, तो उनको फिल्म 'बावरी छोरी' में निकी देखा गया था। 90 के दशक में उन्होंने 'दास्तान', 'सी हॉक्स' और 'सेहर' जैसे टीवी शोज किए थे।

End of Article