निया शर्मा ने मनाया रक्षा बंधन 2022 फेस्टिवल, टीवी सीरियल निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा को बांधी राखी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 08:44 AM IST

Nia Sharma Celebrate Raksha Bandhan 2022: टीवी शो एक हजारों में मेरी बहना है में मुख्य भूमिका निभा रही निया की इसी शो के माध्यम से निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा से मुलाकात हुई थी। तभी से एक्ट्रेस उनके साथ रक्षा बंधन सेलिब्रेट कर रही हैं...

निया शर्मा ने मनाया रक्षा बंधन 2022 फेस्टिवल, टीवी सीरियल निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा को बांधी राखी

Nia Sharma Raksha Bandhan 2022: अभिनेत्री निया शर्मा ने रक्षाबंधन 2022 से पहले ही ये त्यौहार सेलिब्रेट कर लिया है। एक हजारों में मेरी बहना है से अपना पहला बड़ा ब्रेक पाने वालीं अभिनेत्री निया शर्मा ने शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा को राखी बांधी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भाई के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। इन फोटोज में निया को आप भी सिद्धार्थ को राखी बांधने हुए देख सकते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ की पत्नी सपना मल्होत्रा भी निया ने रक्षा बंधन सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। 

सामने आई तस्वीरों में, अभिनेत्री निया को राखी उत्सव की परंपराएं फॉलो करते हुए देखा जा सकता है। सेलिब्रेशन के बाद निया, सिद्धार्थ और सपना ने शानदार लंच का लुत्फ उठाया। निया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जल्दी या देर से.. हमारी राखी लंच की रस्म हमेशा बनी रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा मेरे प्रिय भैया और भाभी।'

तस्वीर पोस्ट करने के बाद निया के भाई सिद्धार्थ ने भी कमेंट में जवाब दिया, 'हैप्पी-हैप्पी राखी टू यू माई प्यारी बहन।' यहां तक ​​कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम लता सबरवाल ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, 'आप दोनों को देखकर अच्छा लगा।'

आपको बताते चलें जाने-माने टीवी शो एक हजारों में मेरी बहना है में मुख्य भूमिका निभा रही निया की इसी शो के माध्यम से निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा से मुलाकात हुई थी। शो में काम करते वक्त दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रांग हुआ था। तभी से एक्ट्रेस उनके साथ रक्षा बंधन सेलिब्रेट कर रही हैं।

निया ने एक हजारों में मेरी बहना है में मानवी की भूमिका निभाई थी। अभिनेत्री को टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले दो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 8 और बिग बॉस ओटीटी में भी देखा जा चुका है। निया ने कई म्यूजिक वीडियो भी किए हैं।

End of Article