New TV Shows: टीवी पर आ रहे हैं ये नए शोज, छोटे पर्दे पर हो रही अरुणा ईरानी और आलोक नाथ की वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 04:53 PM IST

इन दिनों अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, इमली, पांड्या स्टोरी जैसे टीवी शोज का जलवा है और इन शोज को टक्कर देने आ रहे हैं कुछ नए शोज। 

New TV Shows: टीवी पर आ रहे हैं ये नए शोज, छोटे पर्दे पर हो रही अरुणा ईरानी और आलोक नाथ की वापसी

New TV Serials: टीवी की दुनिया फिल्मों की दुनिया से कम रंगीन और रोमांचक नहीं है। यही वजह है कि जैसे हर शुक्रवार नई नई फिल्में रिलीज होती है, उसी तरह आए दिन नए टीवी शोज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होते रहते हैं। इन दिनों अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, इमली, पांड्या स्टोरी जैसे टीवी शोज का जलवा है और इन शोज को टक्कर देने आ रहे हैं कुछ नए शोज। 

संसार

अरुणा ईरानी और आलोक नाथ जैसे लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता आगामी टेलीविजन शो के लिए साथ आने वाले हैं। संसार सीरियल करिश्मा कपूर और गोविंदा के साथ 1994 की फिल्म 'राजा बाबू' की तर्ज पर होगा। डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म एक अनाथ की कहानी थी, जिसे एक अमीर गांव के जोड़े ने गोद लिया था। यह बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित एक मेगा प्रोजेक्ट होगा। इसमें पर्ल वी. पुरी गोविंदा की भूमिका में दिखाई देंगे जबकि माहिका शर्मा करिश्मा कपूर के समान चरित्र को निभाती नजर आएंगी।

'डॉ अरोड़ा - गुप्त रोग विषेशज्ञ

इम्तियाज अली का नया शो 'डॉ अरोड़ा - गुप्त रोग विषेशज्ञ' जल्द ही आपको सोनी लाइव पर देखने को मिलेगा। मोहित चौधरी द्वारा निर्मित इस शो में मुख्य अभिनेता कुमुद मिश्रा, गौरव परजुली, विवेक मुशरान, अजितेश गुप्ता, विद्या मालवड़े, संदीपा धर और शेखर सुमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'डॉ. अरोड़ा' 22 जुलाई से सोनी लाइव पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

चन्ना मेरेया (Channa Mereya)

स्टार भारत पर सीरियल चन्ना मेरेया आज यानी 5 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस सीरियल में नियति फतनानी और करण वाही की जोड़ी नजर आएगी। इस शो में करण वाही एक शेफ की भूमिका में नजर आएंगे। इसके प्रोमो काफी वायरल हो रहे हैं। 

End of Article