Shivin Narang Naagin: नागिन-5 में लीड रोल करेंगे शिविन नारंग? लॉकडाउन खुलते ही बंद हो जाएगा नागिन-4 और बेहद-2!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2020, 10:44 PM IST

Shivin Narang Naagin 5?: एकता कपूर का नागिन-4 लॉकडाउन खुलने के कुछ दिन बाद ही ऑफ एयर हो सकता है। क्योंकि मेकर्स नागिन-5 लाने की प्लानिंग बना रहे हैं....

Shivin Narang Naagin: नागिन-5 में लीड रोल करेंगे शिविन नारंग? लॉकडाउन खुलते ही बंद हो जाएगा नागिन-4 और बेहद-2!
Photo Credit: Instagram

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। शूटिंग बंद, शोज अटके पड़े हैं और कई स्टार्स ऐसे में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है। इतना ही नहीं कई टीवी सीरियल्स को लेकर तो ये तक अनाउंसमेंट हो चुकी है कि लॉकडाउन के बाद ये ऑफ एयर हो जाएंगे। मेकर्स ने स्टार्स को इस प्लानिंग के बारे में सूचित कर दिया है। 
इसी लिस्ट में एक टीवी शो बेहद-2 है। शिविन नारंग और जेनिफर विंगेट का टीवी सीरियल बेहद-2 लॉकडाउन के बाद ऑफ एयर हो जाएगा। वहीं नागिन-4 को लेकर भी ऐसी ही रिपोर्ट्स हैं। एकता कपूर का नागिन-4 कुछ महीने पहले ही ऑन एयर हुआ था। अब निया शर्मा, रश्मि देसाई और विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर नागिन-4 भी लॉकडाउन खुलने के कुछ दिन बाद ही ऑफ एयर हो सकता है। क्योंकि मेकर्स नागिन-5 लाने की प्लानिंग बना रहे हैं। 

नागिन-5 के लिए शिविन नारंग के नाम पर चर्चा 

अभी लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है और नागिन-5 को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं हुई है। लेकिन खबरें आने लगी हैं कि इसमें बेहद-2 फेम टीवी एक्टर शिविन नारंग को साइन किया जा सकता है। नागिन-5 में मेल लीड रोल निभाने लिए लिए लगातार शिविन नारंग का नाम सामने आने लगा है। हालांकि अभी इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। 

नागिन-4 ऑफ एयर होने की स्टारकास्ट को दे दी गई जानकारी

नागिन-4 के लीड एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने कुछ दिन पहले शो को लेकर बात की थी। विजयेंद्र ने बताया था कि मेकर्स और चैनल की तरफ से उन्हें लॉकडाउन के बाद रैपअप करने को लेकर कॉल आ चुका है। विजयेंद्र का कहना है कि उन्हें इस बारे में आभास था कि चीजें ऐसा रूप ले सकती हैं। क्योंकि कई शोज के साथ ठीक ऐसा ही हुआ है।

End of Article