Khatron Ke Khiladi 12 का हिस्सा बनने केप टाउन जाएंगे मुनव्वर फारूकी, सुलझ गई पासपोर्ट से जुड़ी समस्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 07:13 PM IST

Munawar Faruqui Khatron Ke Khiladi 12: रिएलिटी शो लॉक अप के विनर मुनव्वर फारूकी खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट...

Khatron Ke Khiladi 12 का हिस्सा बनने केप टाउन जाएंगे मुनव्वर फारूकी, सुलझ गई पासपोर्ट से जुड़ी समस्या

Munawar Faruqui Khatron Ke Khiladi 12: लॉक अप के विनर मुनव्वर फारूकी खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा होने वाले थे। हालांकि, जब सभी कंटेस्टेंट्स शो की शूटिंग के लिए केप टाउन रवाना हुए थे तब एयरपोर्ट में मुनव्वर नजर नहीं आए थे। इसका कारण था उनके पासपोर्ट की समस्या। अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि मुनव्वर फारूकी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर के पासपोर्ट से जुड़ी समस्या को सुलझा लिया गया है। कॉमेडियन के मैनेजर नितिन ने कंफर्म किया है। मैनेजर के मुताबिक, 'मुनव्वर इस हफ्ते ही ट्रैवल करेंगे। वह खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।' वहीं, जब उनके पासपोर्ट से जुड़ी समस्या के बारे में सवाल पूछा गया तो नितिन ने कहा कि उसे सुलझा लिया गया है। आपको बता दें कि इस सीजन शिवांगी जोशी, सृष्टि झा, राजीव अदातिया, अनेरी वजानी, प्रतीक सहजपाल, फैजल शेख जैसे सेलेब्स इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 

I wouldn't wish this fate on anyone: Comedian Munawar Faruqui on prison time-  The New Indian Express

वीजा हुआ था रिजेक्ट 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए मुनव्वर फारूकी का वीजा अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद मुनव्वर के फैंस काफी निराश हो गए थे। वहीं, मुनव्वर भी इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसके अलावा जब कंटेस्टेंट्स को मीडिया के सामने लाया गया था तब मुनव्वर फारूकी भी मौजूद थे। आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 के अलावा वह एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड नाजिल के साथ नजर आएंगे। 

मुनव्वर फारूकी सबसे पहले साल 2021 में चर्चा में आए थे। एक शो में मुनव्वर फारूकी ने हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटने के बाद उनके कई शोज को कैंसिल कर दिया गया था।    

End of Article