Munawar Faruqui SUCCESS party: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को उनकी लॉक अप जर्नी के दौरान खूब प्यार और समर्थन मिला। वास्तव में, उनका खेल इतना अच्छा था कि उन्होंने दर्शकों के साथ मेजबान कंगना रनौत को भी प्रभावित किया और रियलिटी शो के पहले सीजन के विजेता बने। अब जीत का जश्न मनाने के लिए मुनव्वर फारूकी ने एक ग्रैंड पार्टी रखी। पार्टी में मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड नाजिल सीताशी के साथ पूरे वक्त नजर आए। इसी बीच मुनव्वर फारूकी ने हमारे साथ शो जीतने के बाद का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। साथ ही उन्होंने बताया कि कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर आ रहे हैं। उनके पास फिल्म से लेकर अंडरवियर तक के ऐड हैं लेकिन मुनव्वर फारूकी वही प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे, जो कॉन्टेंट रिच होंगे। क्योंकि एक लेखक और कॉमेडियन के तौर पर उनकी पहली प्राथमिकता कंटेंट है। साथ ही मुनव्वर फारूकी पर उनकी फैमिली को काफी गर्व है और वो उन्हें फुल सपोर्ट कर रहे हैं। मुनव्वर फारूकी पिछले एक दशक से काम कर रहे हैं लेकिन उन्होंने सफलता का स्वाद अब चखा है।
मुनव्वर फारूकी ने रखी सक्सेस पार्टी, बताया फिल्म से लेकर मिल रहे अंडरवियर ऐड्स तक के ऑफर
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 21, 2022, 05:42 PM IST
