Naagin Actress: मौनी रॉय से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, एकता कपूर की इन हसीनाओं ने नागिन बन लूटी महफिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 06:57 PM IST

Naagin Actress Photo: टीवी शो नागिन का छठा सीजन शुरू हो गया है। एकता कपूर एक बार फिर एक नई नागिन लेकर आई हैं। ये नागिन टीवी के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है। ऐसे में ये भी देखें की अब तक के पांच सीजन में कैसे और किन हसिनाओं ने नागिन बनकर ग्लैमर का तड़का लगाया।

Naagin Actress: मौनी रॉय से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, एकता कपूर की इन हसीनाओं ने नागिन बन लूटी महफिल
Photo Credit: Twitter

Naagin Actress Photo: इच्छाधारी नागिनों और कई तरह के रोमांच से लैस एकता कपूर का मशहूर शो, नागिन टेलिविजन पर आते ही छा जाता है। इसका छठा सीजन भी आ गया है। दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि शो में हर बार एक नई और पहले से ज्यादा खूबसूरत नागिन नई कहानी के साथ सामने आती है। एकता कपूर अब तक शो के पांच भाग ला चुकी हैं और अब छठा जारी है। सभी सीजन में एक से बढ़कर एक अदाकारा नागिन बनकर आई हैं।

नागिन-1
लीड रोल में मौनी रॉय, शिवन्या के किरदार में नागिन बनकर आई थी, शो जब टेलिवजन पर आया था तो आते ही इसने टीआरपी की हदें पार कर दी थी। इस भाग में मौनी रॉय के साथ अदा खान भी नागिन बनी थीं, उन्होंने शिवन्या की सहयोगी नागिन का रोल निभाया था।

नागिन-2
नागिन के पहले भाग जैसा ही रहा था लेकिन कहानी अलग थी, इसमें कुछ ही चेहरे बदले हुए थे लेकिन दोनों नागिनों का रोल मौनी रॉय और अदा खान ने ही निभाया था।

 

नागिन-3
लीड रोल में रूही और विशाखा नाम की नागिन ने दर्शकों को पलकें न झपकाने से मजबूर किया था। रूही का किरदार शुरु में करिश्मा तन्ना ने और आगे जाकर सुरभि ज्योति ने निभाया था, साथ ही अनीता हसनंदानी ने विशाखा नाम की नागिन बनकर सबका दिल जीता था।


नागिन-4
सायंतनी घोष, निया शर्मा और हीना खान ने इस भाग को नागिन सीरीज के सबसे ग्लैमरस भाग का खिताब दिलाया, भाग के अंत में सुरभि ज्योति इसे पिछले भागों से कनेक्ट करने का बेड़ा उठाती नजर आई थी।

नागिन-5
पहले भाग से ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए एकता कपूर ने सुरभी चंद्रा को शो में एंट्री दी, इस भाग की कहानी में नागिन के दुश्मनों में गिद्दों को दिखाया गया था। 

नागिन-6
भाग 6 इन दिनों कलर्स चैनल और ओटीटी प्लैटफोर्म वूट पर प्रसारित हो रहा है, इसके लीड रोल का जिम्मा बिग-बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश को दिया गया है। तेजस्वी के साथ महक चेहल और उर्वशी ढोलकिया भी इस भाग में नागिन का किरदार निभा रहीं है। 

टीवी शो नागिन के सभी भागों में केवल मेन हिरोइन ही नहीं बल्कि विलेन के रोल में आए अभिनेता या अभिनेत्री भी टीवी के बड़े कलाकारों में से होते हैं। उनकी एक्टिंग के साथ उनके ड्रेस और शो की कहानी लोगों को हमेशा पसंद आती है।

End of Article