Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मंजरी की वजह से हर्षवर्धन पूरी तरह बर्बाद होने वाला है। इसके साथ ही मंजरी और हर्षवर्धन के रिश्ते पर भी खतरा मंडराने लगेगा। इस बार खुद अभिमन्यु इस बात का ऐलान कर देगा कि वो अपने मां बाप का तलाक करवाएगा। एक फैसला लेने की वजह से अभिमन्यु अपनी शादी को भी खतरे में डाल लेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभिमन्यु के घर में जल्द ही नया बखेड़ा खड़ा होने वाला है। हर्षवर्धन दावा करेगा कि मंजरी शुरुआत से उसके खिलाफ साजिश रच रही है। इस बार मंजरी ने हर्षवर्धन से उसका हॉस्पिटल छीन लिया। हर्षवर्धन, मंजरी से कहेगा कि वो उसे हमेशा के लिए छोड़कर चला जाएगा। ये बात सुनकर मंजरी, हर्षवर्धन के सामने गिड़गिड़ाने लगेगी। अभिमन्यु गुस्से में है क्योंकि वह अपनी मां की खुशी के लिए लड़ता है। क्योंकि अब अभिमन्यु अपनी मां तो उसके अपने पिता से अलग करना चाहता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु के गुस्से ने बिड़ला परिवार को सदमे में छोड़ दिया है। यहां देखें वीडियो-
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में आएगा भूचाल, बिड़ला परिवार के सामने अपनी मां के लिए लड़ेगा अभिमन्यु
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 14, 2022, 09:52 PM IST
