Raju Srivastav Wife: लाइमलाइट से दूर रहती हैं राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव, दिखने में हैं बेहद खूबसूरत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 11:38 AM IST

Meet Raju Srivastav Wife Shikha Srivastava: राजू श्रीवास्तव की प्रोफेशनल लाइफ से तो हर कोई वाकिफ रहा है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको राजू श्रीवास्तव की पत्नी से मिलवाएंगे जो कि इंडस्ट्री के बाहर से हैं...

Raju Srivastav Wife: लाइमलाइट से दूर रहती हैं राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव, दिखने में हैं बेहद खूबसूरत

Meet Raju Srivastav Wife: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दवाओं के साथ दुआओं की भी जरूरत है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। जिसके बाद जिम में मौजूद लोग अफरा-तफरी में उन्हें दिल्ली एम्स ले गए। जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की थी। फिलहाल राजू श्रीवास्तव की हालत अंडर कंट्रोल बताई जा रही है।

कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुके अभिनेता-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। . उत्तर प्रदेश के कानपूर में जन्मे राजू श्रीवास्तव को कॉमिक टाइमिंग की वजह से खूब वाहवाही मिलती रही है। साथ ही उनका गजोधर भैया के नाम से मशहूर किरदार काफी पॉपुलर है।  राजू श्रीवास्तव की प्रोफेशनल लाइफ से तो हर कोई वाकिफ रहा है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको राजू श्रीवास्तव की पत्नी से मिलवाएंगे जो कि इंडस्ट्री के बाहर से हैं। 

राजू श्रीवास्तव की पत्नी का नाम शिखा श्रीवास्तव है। शिखा को जब-जब कैमरे के सामने स्पॉट किया गया है तब-तब उन्होंने अपनी सिंपलीसिटी से खूब लाइमलाइट बटोरी है। शिखा श्रीवास्तव को कम ही मौकों पर मीडिया के सामने देखा गया है। वो ऑफ कैमरा रहकर ही राजू श्रीवास्तव को हर परिस्थिति में सपोर्ट करती हैं। शिखा और राजू की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग हैं। शिखा एक स्ट्रॉन्ग लेडी हैं और वो परिवार को बांधना जानती हैं।

CM योगी ने की राजू श्रीवास्तव की पत्नी से बात
ताजा अपडेट के मुताबिक CM योगी ने राजू श्रीवास्तव के परिजनों से बात की है। फोन पर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात करते हुए उन्होंने हाल जाना। इतना ही नहीं सीएम योगी ने हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को हर सम्भव मदद के लिए सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं। 

आपको बता दें, ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में पहली बार राजू ने टीवी पर आकर लोगों को हंसाया था। इस शो में उनकी पर्फॉर्मन्सेस की खूब तारीफें हुई थीं। यहां तक कि राजू को इस शो में द किंग ऑफ कॉमेडी का टाइटल भी दिया गया था। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इस वक्त भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अगृणी भूमिका निभा रहे हैं।

End of Article