माही विज को घर के कुक ने दी जान से मारने की धमकी, टीवी एक्ट्रेस ने कहा- अपने लिए नहीं बेटी के लिए डरी हूं 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 07:55 PM IST

Mahhi Vij Revealed Her Temporary Cook Threatened Them: जानी-मानी टीवी अदाकारा माही विज ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। अदाकारा ने यह जानकारी दी कि उनके घर के टेंपरेरी कुक ने उनके पूरे परिवार को खंजर से जान से मारने की धमकी दी।

माही विज को घर के कुक ने दी जान से मारने की धमकी, टीवी एक्ट्रेस ने कहा- अपने लिए नहीं बेटी के लिए डरी हूं 
Photo Credit: Instagram

Mahhi Vij Shocking Revelation, Her Temporary Cook Threatened Her Family To Stab With A Khanjar: टीवी इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानी मानी टीवी अदाकारा माही विज ने हाल ही में ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी थी कि उन्हें उनके टेंपरेरी कुक से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। हालांकि अदाकारा ने अब अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया है। लेकिन ई टाइम टीवी से बात करते हुए अदाकारा ने इस पूरे घटना की जानकारी दी। अदाकारा ने कहा कि दाई ने टेंपरेरी कुक को चोरी करते हुए देख लिया था। उन्होंने कहा कि 'बस 3 दिन ही हुए थे कि हमें यह पता चला कि वह चोरी कर रहा है। मैं जय को इस बारे में बताने के लिए इंतजार कर रही थी। जब जय आया तब उसने कुक के साथ बिल सेटल करने के लिए बात की।' 

इसके बाद अदाकारा ने यह कहा कि 'लेकिन वह कुक पूरे महीने की तनख्वाह मांग रहा था। जब जय ने इसका कारण पूछने की कोशिश की तब उसने यह कहा कि '200 बिहारी लाकर खड़ा कर दूंगा।' इसके बाद वह नशे में धुत हो गया और गाली-गलौज करने लगा। हम पुलिस के पास गए। मुझे इस बात की परवाह नहीं की मेरे साथ कुछ भी हो जाए लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए डरी हुई हूं। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि उनका कुक उन्हें कॉल करते रहा और गंदी भाषा का इस्तेमाल करते रहा। 'जब हम पुलिस स्टेशन गए तब भी वह मुझे कॉल करता रहा। मेरे पास सारी रिकॉर्डिंग है। जो कुछ भी हो रहा है वह बहुत डराने वाला है। क्या होगा अगर वह मुझे छुरा घोंप देगा? अगर मुझे कुछ होगा तो लोग बाद में विरोध करेंगे। तब क्या पॉइंट है? मैं अपने परिवार की सेफ्टी के लिए डरी हुई हूं।'

इसके बाद अदाकारा ने यह कहा कि 'मैंने सुना कि वह बेल पर बाहर आ जाएगा। तब क्या होगा जब वह जेल से बाहर आ जाएगा और कुछ लोगों को बुलाकर हमें टारगेट करेगा?' इसके बाद अदाकारा ने यह भी बताया कि उन्होंने इस कुक को अपने फ्रेंड के कहने पर रखा था 'उसने हमसे पेमेंट मांगा था जो हमारे बजट के बाहर था लेकिन हम जितना देना चाहते थे बाद में वह उस रकम पर मान गया था। उसने कहा था कि उसका परिवार है और बच्चे हैं। हमें नहीं पता था कि वह इस तरह बदल जाएगा।'

End of Article