TV Serial Jannat: महेश भट्ट का नया टीवी सीरियल जन्नत जल्द होगा लॉन्च, ये जादू है जिन्न का शो को करेगा रिप्लेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2020, 05:35 PM IST

Mahesh Bhatt Serial Jannat Lunch Soon: महेश भट्ट के नए टीवी सीरियल जन्नत का सेट फिल्मसिटी में लग चुका है। इसमें एक्टर राहिल आजम लीड रोल निभाने वाले हैं। वहीं लंबे टाइम बाद श्रुति सेठ भी इससे कमबैक कर रही हैं।

TV Serial Jannat: महेश भट्ट का नया टीवी सीरियल जन्नत जल्द होगा लॉन्च, ये जादू है जिन्न का शो को करेगा रिप्लेस
Photo Credit: Instagram

फिल्ममेकर और आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट जल्द टेलीविजन इंडस्ट्री में दस्तक देने वाले हैं। खबर है कि महेश एक टीवी सीरियल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जी हां, महेश भट्ट ने नए सीरियल के लिए पूरी तैयारी कर ली है और इसका नाम जन्नत बताया जा रहा है। खबर है कि अपकमिंग टीवी सीरियल जन्नत शो ये जादू है जिन्न का को रिप्लेस करेगा। 
सीरियल ये जादू है जिन्न का दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी ये हर बार अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। लेकिन आपको बताते चलें ये जादू है जिन्न का एक निश्चित टाइम की सीरिज थी जो कि अब ऑफ एयर होने वाली है। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि ये जादू है जिन्न का सीरियल को महेश भट्ट का शो जन्नत रिप्लेस करेगा। 

End of Article