Lock Upp How to watch And telecast date, time: एकता कपूर और कंगना रनौत का रियलिटी टीवी शो 'लॉक अप' जल्द ही दर्शकों को सामने होगा। कंगना इस शो की होस्ट होंगी और इसमें करीब 16 सेलेब्रिटीज को 72 दिनों के लिए जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। लॉक अप एक ऐसी जगह है, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। शो में 24x7 सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखी जाएगी। सभी लोग वही करेंगे, जो कंगना रनौत कहेंगी। सेलिब्रिटीज को घर से बेघर न होने के लिए सबके सामने अपने सीक्रेट्स भी बताने होंगे। कुल मिलाकर ये एक मजेदार शो होने वाला है। शो को लेकर एकता कपूर पहले ही कह चुकी हैं कि ये शो 'सच्चाई और विवादों से भरपूर' होगा।
ये रियलिटी शो पहले कभी टीवी या ओटीटी पर नहीं देखा गया कॉन्सेप्ट होगा। एकता कपूर ने खुलासा किया है कि शो पूरी तरह से होमब्रेड है और यह कॉन्सेप्ट उनके लिए दो यंग स्थानीय लड़कों द्वारा लाया गया था। एकता कपूर और कंगना रनौत के शो लॉक अप के ऑन एयर होने के पहले जानें इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट।
लॉक अप कबसे हो रहा ऑनएयर
लॉक अप टीवी शो के ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर 24X7 ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स लगातार शो के प्रोमो जारी कर रहे हैं। जिनको देखकर शो के फॉर्मेट का भी अंदाजा लगाया जा रहा है। लॉक अप शो 27 फरवरी से आप इसे देख सकेंगे। ये शो अब तक का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो होने वाला है।
लॉक अप की कंटेस्टेंट लिस्ट
कंगना रनौत के इस टीवी रियलिटी शो में 16 सेलिब्रिटी कंटेंस्टेंट्स नजर आएंगे। इन 16 सेलिब्रिटी कंटेंस्टेंट्स में से चार के नाम सामने आ चुके हैं। निशा रावल इस टीवी रियलिटी शो की पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। वहीं दूसरे कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी बनकर सामने आए। हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि इस शो के तीसरी कंटेस्टेंट पूनम पांडे और चौथी बबीता फोगाट हैं। फिलहाल, राखी सावंत के एक्स पति रितेश सिंह के भी शो में जाने के चर्चे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि रोहमन शॉल, सारा खान और करण मेहरा भी शो का हिस्सा बन सकते हैं।
बिग बॉस को टक्कर देगा लॉकअप?
एकता कपूर और कंगना रनौत के शो लॉकअप के फॉरमेट में सोलह कंटेस्टेंट को जेल की कोठरी में बंद कर दिया जाएगा। हालांकि यह एक कैप्टिव फॉरमेट है। ऐसे शो की भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी स्ट्रीमिंग नहीं हुई है। इस नेचर का रियलिटी शो पहले नहीं दिखाया गया है और ये कहीं ना कहीं बिग बॉस टक्कर देने वाला है।

