Lock Upp: जेल में 24 घंटे होगी 16 कंटेस्टेंट्स की निगरानी, जानिए कंगना रनौत के शो से जुड़ी हर बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2022, 01:06 PM IST

Lock Upp show format: लॉक अप शो 27 फरवरी को स्ट्रीम होने जा रहा है। शो में सेलिब्रिटीज को शो में करीब 16 सेलेब्रिटीज को 72 दिनों के लिए जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। जानिए कंगना रनौत के शो से जुड़े हर एक बात...

Lock Upp: जेल में 24 घंटे होगी 16 कंटेस्टेंट्स की निगरानी, जानिए कंगना रनौत के शो से जुड़ी हर बात

Kangana Ranaut show lock Upp: कंगना रनौत का पहला रिएलिटी शो लॉक अप 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और MX प्लेयर पर 24 घंटे सातों दिन स्ट्रीम हो रहा है। शो में करीब 16 सेलेब्रिटीज को 72 दिनों के लिए जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। इस दौरान 24 घंटे, सातों दिन उन पर नजर रखी जाएगी।  एकता कपूर और कंगना रनौत के शो लॉक अप के ऑन एयर होने के पहले जानें इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट।

लॉक अप शो (Lock Upp show format) का फॉर्मेट काफी हद तक बिग बॉस पर आधारित होगा। हालांकि, एकता कपूर ने कहा है कि शो पूरी तरह से होमब्रांड होगा। ये पहले कभी टीवी या ओटीटी पर नहीं देखा गया कॉन्सेप्ट होगा। शो के अंदर सेलिब्रिटीज को घर से बेघर न होने के लिए सबके सामने अपने सीक्रेट्स बताने होंगे। वहीं जेल के अंदर 24x7 सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखी जाएगी। सभी लोग वही करेंगे, जो कंगना रनौत कहेंगी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये ओटीटी का अभी तक का सबसे विवादित शो होने जा रहा है। 

Lock Upp: Kangana Ranaut-Ekta Kapoor reality show in DEEP LEGAL TROUBLE;  may not release as planned [EXCLUSIVE]

ये हैं कंफर्म कंटेस्टेंट्स 
लॉक अप रिएलिटी शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें से कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं। टीवी एक्टर करण मेहरा की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस निशा रावल शो की पहली कंटेस्टेंट हैं। इसके अलावा विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत के शो में हिस्सा लेंगे। मुनव्वर अपने विवादित जोक्स के कारण जेल जा चुके हैं। वहीं, रेसलर बबीता फोगाट शो का हिस्सा रहेंगी। कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे भी कंगना के शो में नजर आएंगी। बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट करणवीर सिंह बोहरा भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। 

karanvir bohra lock upp

Lock Upp: Nisha Rawal arrested for 'controversial fights', becomes first  contestant of Kangana Ranaut-hosted show | Entertainment News,The Indian  Express

Lock Upp: Munawar Faruqui's 'joke gone wrong' lands him in Kangana Ranaut's  jail. Watch | Web Series - Hindustan Times

ऐसा है शो का ट्रेलर
ट्रेलर में कंगना एक कड़क जेलर की तरह गोल्डन ग्लिटरी आउटफिट में नजर आती हैं। वह बता रही हैं कि लॉक अप एक ऐसी जगह है, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं है। दो कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर लड़ते हैं तो कंगना उनके हाथ में हथकड़ी पहना देती हैं। 

एकता कपूर ने कहा कि शो 'सच्चाई और विवादों से भरपूर' होगा। वहीं, कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा था, ' मेरा जेल है ऐसा, न चलेगी भाईगिरी और ना पापा का पैसा।'

End of Article