Lock Upp Grand Finale: जानिए कब और कहां पर देखें लॉक अप का ग्रैंड फिनाले, विनर को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 01:19 AM IST

Lock Upp Grand Finale when and where to watch: लॉक अप रिएलिटी शो का ग्रैंड फिनाले सात मई को होने वाला है। जानिए कब और कहां पर देखें लॉक अप का ग्रैंड फिनाले...

Lock Upp Grand Finale: जानिए कब और कहां पर देखें लॉक अप का ग्रैंड फिनाले, विनर को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

Lock Upp Finale when and where to watch. कंगना रनौत का रिएलिटी शो लॉक अप अब अपने आखिरी पड़ाव में आ गया है। शो का फिनाले शनिवार-रविवार यानी सात मई से होगा। फिनाले में शिवम शर्मा, प्रिंस नरूला, आजमा फल्लाह, मुनव्वर फारूकी, पायल रोहातगी और अंजली अरोड़ा के बीच खिताबी मुकाबला है। जानिए कब और कहां पर देखें लॉक अप का फिनाले। 

लॉक अप का ग्रैंड फिनाले दोनों दिन MX प्लेयर और ऑल्ट बालाजी ऐप पर रात साढ़े 10 बजे स्ट्रीम होगा। फिनाले एपिसोड में कंगना रनौत विनर के नाम की घोषणा करेगी। इसके अलावा फिनाले में फाइनलिस्ट और एक्स कंटेस्टेंट परफॉर्मेंस देने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लॉक अप का खिताब जीतने वाले विनर को 20 लाख रुपए बतौर प्राइज मनी मिलेगी। फिनाले में प्रिंस नरूला और मुनव्वर फारूकी फैंस के फेवरेट कंटेस्टेंट बने हुए हैं। वहीं, फिनाले में कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ को भी प्रमोट करेंगी।

Lock Upp Grand Finale: Fans Here's Everything You Need To Know About The Kangana Ranaut Hosted Show

सायशा शिंदे हुई थीं बाहर
सायशा शिंदे फिनाले से ठीक एक दिन पहले लॉक अप शो से बाहर हो गईं थीं। सायशा ने शो के ग्रैंड प्रीमियर में ही एंट्री ली थी। कंगना रनौत से झगड़े के बाद उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था। कुछ वक्त बाद एक बार फिर उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी।  शो में उनका और मुनव्वर का लव एंगल फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था। शो छोड़ने के दौरान भी सायशा शिंदे ने मुनव्वर फारूकी को गले लगाया। इस दौरान विवादित कॉमेडियन ने सायशा से आई लव यू कहा था। 
Lock Upp: Saisha Shinde Opens Up On How Trans Women Are Asked To Strip To  Prove Their Gender, "We Have To Stop This Injustice"  

बनाया था ये रिकॉर्ड 
लॉक अप शो ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक रिकॉर्ड बनाया था। इस शो को 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे। ऐसे में ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला शो बन गया था। 

आपको बता दें कि लॉक अप शो के जरिए कंगना रनौत ने रिएलिटी शो में अपना डेब्यू किया था। शो के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

End of Article