Lock Upp: कंगना के शो लॉक अप ने ओटीटी की दुनिया में बनाया नया रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 05:27 PM IST

Lock upp: ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हो रहा शो लॉकअप हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शकों को शो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है, तो वहीं कंगना भी अपने होस्टिंग स्टाइल से सबका दिल जीत रही है।

Lock Upp: कंगना के शो लॉक अप ने ओटीटी की दुनिया में बनाया नया रिकॉर्ड

Ott show Lock upp: ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा शो लॉकअप व्यूवर्स को खूब पसंद आ रहा है। लॉकअप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी है, और ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शो की निर्माता एकता कपूर है, तो वहीं शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत होस्ट कर रही है। शो जब से शुरु हुआ है, तब से अपने कॉन्सेप्ट को लेकर खूब चर्चा बटोर रहा है। शो में शामिल सभी प्रतिभागी बाहरी दुनिया में किसी न किसी वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में रहे है, तो वहीं शो के अंदर भी खबू कंट्रोवर्सी  क्रिएट कर रहे है।

रिकॉर्ड 

एकता कपूर के शो लॉकअप, जिसे बॉलीवुड क्वीन कंगना होस्ट कर रहीं है, को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है। लॉकअप ओटीटी पर सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला शो बन गया है, इतना ही नहीं लॉकअप पहला ऐसा शो है जिसे एक महीने के अंदर 100 मिलियन व्यूज मिले है।

जेल थीम पर बेस्ड है शो

बॉलीवुड में अपनी एंक्टिंग और कॉन्ट्रोवर्शियल बयानों के चलते हमेशा लाइमलाइट में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शो लॉकअप के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। शो जेल थीम पर बेस्ड है। जहां प्रतिभागियों को जेल में टास्क के चलते एक दूसरे से कम्पटीशन करते हुए देखा जा सकता है। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर है। लॉकअप आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में मुन्नवर राणा, पूनम पांडे, जीशान, पायल रोहतगी और करणवीर वोहरा जैसे कई सेलिब्रिटीज शामिल है, जो अपने खेल से फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे है। 

कंगना का स्टाइलिश लुक

शो में कंगना के नए-नए लुक भी शो का खूब टैम्प्ररेचर हाई कर रहे है। शो में कंगना का लेडी बॉस वाला अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हर तरफ कंगना के स्टाइलिश लुक की चर्चाएं हो रही हैं। वैसे भी लाइम लाइट कैसे बटोरनी है ये बॉलीवुड क्वीन को बखूबी आता है। एथनिक वियर हो या वेस्टर्न, हर ड्रैस में कंगना कहर ढा रही है।

End of Article