अपने अफेयर का खुलासा करने के बाद भी गर्लफ्रैंड से मिलने जाते थे करण मेहरा, निशा रावल ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 04:00 PM IST

Nisha Rawal Opened Up About Her Ex-Husband Having An Extra Marital Affair: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा निशा रावल इन दिनों कंगना रनौत के शो लॉक अप में नजर आ रही हैं। इस शो में पायल रोहतगी से बात करते हुए अदाकारा ने अपने पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर बहुत कुछ साझा किया है।

अपने अफेयर का खुलासा करने के बाद भी गर्लफ्रैंड से मिलने जाते थे करण मेहरा, निशा रावल ने तोड़ी चुप्पी
Photo Credit: Instagram

Nisha Rawal On Karan Mehra Having An Extra Marital Affair: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस निशा रावल की लंबे समय के बाद लाइमलाइट में वापसी हुई है। वह फिलहाल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ओटीटी शो लॉक अप में नजर आ रही हैं। निशा रावल ने अपने अभिनय के दम पर टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया था। लेकिन वह कंट्रोवर्सी का हिस्सी तब बन गईं जब वह अपने पति करण मेहरा से अलग हो रही थीं। निशा रावल ने अपने एक्स हसबैंड के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अपने पति के साथ झगड़े के चलते वह कई दिनों कर सुर्खियों में बनी हुई थीं। अब कंगना के शो में एंट्री करने के बाद वह फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। उन्होंने इस शो के दौरान अपने एक्स हसबैंड करण मेहरा को लेकर बहुत कुछ साझा किया है। 

करण मेहरा का था एक्सट्रा मौरिटल अफेयर 

पायल रोहतगी से बात करते हुए निशा रावल ने यह खुलासा किया कि उनके एक्स हसबैंड करण मेहरा का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था। उन्होंने बताया की एक बार उन्होंने सीधा अपने पति से इस बारे में बात की थी और उस दौरान करण मे यह स्वीकार कर लिया था कि वह किसी और से प्यार करते हैं। निशा रावल ने यह बताया कि उनके पति का कहना था कि 'मैं किसी और से प्यार करता हूं और मैं तुमसे भी प्यार करता हूं'। अदाकारा ने यह बताया कि उनके पति ने अपने बच्चे की जिम्मेदारी लेने से भी मना कर दिया था। 

पायल से बात करते हुए निशा रावल ने यह भी बताया कि करण अपने एक्सट्रा मैरिटल अफेयल की बात कबूल करने के बाद भी उस लड़की से मिलने जाया करते थे जिनसे उनका चक्कर चल रहा था। वह उस लड़की से मिलने जाते थे और वापस मुंबई आ जाते थे। इस बीच निशा रावल को ऐसा दिखाना पड़ता था कि उनके घर नें सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने करण के एक्सट्रा मैरिटल अफेयल की बाद अपनी मां से भी छुपा कर रखी थी। वह अपने बच्चे के सामने ऐसे रहती थीं जैसे की सब कुछ ठीक चल रहा है। 

End of Article