निशा रावल ने की भूख हड़ताल की घोषणा, रियलिटी शो लॉक अप में जानें क्यों एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 10:06 PM IST

Lock upp Update Nisha Rawal hunger strike : लॉक अप प्रीमियर की रात, अभिनेत्री को मीडिया के सवालों का सामना करना पड़ा था। उनसे सवाल पूछे गए थे कि आप मासूम होने का दिखावा करती हैं लेकिन असल में हैं नहीं?

निशा रावल ने की भूख हड़ताल की घोषणा, रियलिटी शो लॉक अप में जानें क्यों एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम

Lock Upp Contestant Nisha Rawal hunger strike:  लॉक अप की शुरुआत धमाकेदार हुई है और प्रीमियर एपिसोड में कंटेस्टेंट की शानदार एंट्री हुई है। शो में होस्ट कंगना रनौत द्वारा 13 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को पेश किया गया है। ये कंटेस्टेंट शो में अपनी विवादित हरकतों से सभी का ध्यान खींचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक बहुत ही विवादास्पद नोट पर शुरू हुए रियलिटी शो में कुछ पर आरोप लगाए गए थे और कुछ कड़वे बदलाव जो मंच पर ही हुए थे। अब शो से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है जिसमें निशा रावल ने कथित तौर पर भूख हड़ताल की घोषणा की है और उन्हें कैदियों से समर्थन मिला है। 

अभिनेत्री निशा रावल चाहती है कि सभी को (यानी सभी 13 कैदियों) को बुनियादी आवश्यक चीजें वापस दी जाएं, जो जेल में प्रवेश करते समय उनसे जब्त कर ली गई थीं। उन्हें घर में प्रवेश करने से पहले सिर्फ तीन जरूरी चीजों को चुनने का विकल्प दिया गया था। भूख हड़ताल के बाद निश्चित रूप से उनकी कुछ आवश्यक चीजों को शो में दिया गया है। लेकिन निशा, जो सभी कैदियों के मूल अधिकारों के लिए लड़ रही है और इस बात पर जोर दे रही हैं कि वह चाहती हैं सभी की वस्तुओं को वापस दिया जाए। क्योंकि वे चीजें बुनियादी और अनिवार्य हैं।

अभिनेत्री ने भूख हड़ताल जारी रखी और इस सब के बीच, कैदी उनसे हड़ताल बंद करने का आग्रह करते रहे।, लेकिन वह अडिग थीं और उन्होंने अपने फैसले के बारे में सभी को समझाने की कोशिश की और सभी के सामान मिलने तक हार मानने से इनकार कर दिया।

आपको बताते चलें प्रीमियर की रात, अभिनेत्री को मीडिया के सवालों का सामना करना पड़ा था। उनसे सवाल पूछे गए थे कि आप मासूम होने का दिखावा करती हैं लेकिन असल में हैं नहीं?  निशा ने सभी सवालों को जमकर हैंडल किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह लॉक अप के अंदर अपनी जिंदगी के बारे में और खुलकर बताएंगी।

End of Article