Geetanjali Mishra Video: गोलगप्पे के लिए एक्ट्रेस ने पार की दीवानगी की हद, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 09:40 AM IST

Geetanjali Mishra Trending Viral Video: एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा ने एक वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस मजेदार वीडियो में गीतांजलि मिश्रा की गोलगप्पे को लेकर दीवानगी नजर आ रही है।

Geetanjali Mishra Video: गोलगप्पे के लिए एक्ट्रेस ने पार की दीवानगी की हद, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

Geetanjali Mishra Viral Video: अभिनेता और अभिनेत्री अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से आए दिन चर्चा में रहते हैं। अपने फॉलोअर्स के लिए सितारे आए दिन कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं। जी5 की वेबसीरीज अभय 2, बॉलीवुड फिल्म लूडो, टीवी सीरियल कुंडली भाग्‍य और नागिन-3 में अहम रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा ने एक वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

इस मजेदार वीडियो में गीतांजलि मिश्रा की गोलगप्पे को लेकर दीवानगी नजर आ रही है। वीडियो में वह बता रही हैं कि उन्हें लाइफ में केवल गोलगप्पे चाहिए। दरअसल वीडियो में उनसे कोई पूछता है कि बता तुझे लाइफ में क्या चाहिए तो वह कहती हैं गोलगप्पे। फिर कोइ पूछता है कि गोलगप्पे को साइड में रखकर, अब बता तुझे लाइफ में क्या चाहिए तो वह कहती हैं कि साइड में रखे हुए गोलगप्पे। 

गीतांजलि मिश्रा के इस वीडियो पर फैंस ने खूब मजेदार कमेंट किए हैं और उनके इस अंदाज को मजाकिया बताया है। सिंगर तजिंदर सिंह ने भी गीतांजलि के इस वीडियो पर कमेंट किया है। हजारों फैंस उनके इस वीडियो को देख चुके हैं।   

अभय 2 के बाद इस सीरीज में नजर आएंगी

गीतांजलि मिश्रा ने बीते दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज की शूटिंग पूरी की है। इसका फर्स्ट शेड्यूल फरीदाबाद में शूट हुआ है। इस वेबसीरीज में उनका किरदार ऐसा है जो कई सारे शेड्स समेटे है। गीतांजलि कहती हैं कि एक ही किरदार में जब आपको कई किरदार निभाने होते हैं तो वह वाकई चुनौतीपूर्ण काम होता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो गीतांजलि मिश्रा कुंडली भाग्‍य, नागिन-3, मायके से बंधी डोर, माटी की बन्नो, जय वैष्णो देवी, बालिका वधू, रंगरसिया, पृथ्वी वल्लभ, एक लक्ष्य, चंद्र नंदिनी, अघोरी, कार्तिक पूर्णिमा, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल और संगम जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकीं। 

End of Article