Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale : कौन हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट, कहां देख सकते हैं शो, नोट कर लें पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 11:37 AM IST

Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale : खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड फिनाले 23 और 24 सितंबर को होगा। इस बार खतरों के खिलाड़ी 12 और झलक दिखला जा 10 एक ही मंच पर होगा। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं शो।

Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale : कौन हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट, कहां देख सकते हैं शो, नोट कर लें पूरी डिटेल
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale : टीवी का सबसे पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने हमेशा की तरह अपने कंटेस्टेंट्स का मनोबल बढ़ाते हैं और उनके साथ जमकर मस्ती करते नजर आते हैं। 23 और 24 सितंबर को शो का ग्रैंड फिनाले है। आइए बिना देर किए जानते हैं खतरों के खिलाड़ी के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले कब और कहां दे सकते हैं।

खतरों के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले शानदार होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट्स अपने स्टंट के साथ - साथ बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान करने वाले है। ग्रैंड फिनाले को दो हिस्सों में दिखाया जाएगा। इस बार खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा 10 का मंच एक ही होगा। इसका मतलब है शो में खूब सारी मस्ती और धमाल होने वाला है।

खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा 10 होगा एक मंच पर

ग्रैंड फिनाले में रणवीर सिंह सर्कस की टीम के साथ नजर आएंगे

ग्रैंड फिनाले में रणवीर सिंह अपनी सर्कस की टीम के साथ नजर आएंगे। रणवीर कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करेंगे। शो के कुछ प्रोमो भी सामने आ चुक हैं। दरअसल रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सर्कस है, जिसका प्रमोशन करने रणवीर सिंह पहुंचेंगे।

ये कंटेस्टेंट्स बने टॉप 5 फाइनलिस्ट

शो पर हर खिलाड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। फैसल शेख, रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, मोहित मलिक और तुषार कालिया बने टॉप 5 फाइनलिस्ट। फिनाले की रेस में ये 5 कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे से टक्कराएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैसल शेख और तुषार कालिया होंगे टॉप 2 फाइनलिस्ट। ये देखना दिलचस्प होगा किसके हाथ लगेगी इस सीजन की ट्रॉफी।

कहां देख सकते हैं शो

खतरों के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले आप कलर्स टीवी पर 9.30 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा आप वूट एप , Airtel XStream और Jio टीवी पर भी देख सकते हैं। 

End of Article