Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में गब्बर के बाद मोगैंबो बने सलमान खान, इस दिन से टेलिकास्ट हो रहा है शो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 09:41 AM IST

Bigg Boss 16 : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। शो के ऑन एयर होने की डेट अनाउंस हो गई है। शो के प्रोमो के लिए सलमान ने बॉलीवुड के विलेन के आइकोनिक रोल्स को रिक्रिएट किया है।

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में गब्बर के बाद मोगैंबो बने सलमान खान, इस दिन से टेलिकास्ट हो रहा है शो
Photo Credit: Instagram

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस शो की अपनी फैन फॉलोइंग है। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक शो के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। लोग इस शो से जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल्स के बारे में जानना चाहते हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। शो के पहले प्रोमो में ही इस बात का खुलासा हो गया था कि इस बार बिग बॉस के घर में कोई नियम नहीं होगा। प्रोमो में सलमान खान गब्बर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका स्टाइलिश लुक दर्शकों को खूब पसंद आया है।

एक्टर ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में सलमान गब्बर के लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर कहते हैं कि 50- 50 कोस दूर जब बच्चा रोएगा, तो मां कहेगी, बेटा सोजा नहीं तो बिग बॉस आ जाएगा। बिग बॉस 16 का पहला एपिसोड 1 अक्टूबर से ऑन एयर होगा। शो का पहला एपिसोड कलर्स टीवी पर रात 8 बजे टेलिकास्ट होगा।

मोगैंबो के लुक में नजर आए सलमान

नए प्रोमो में सलमान मिस्टर इंडिया के मोगैंबो के रोल में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर कहते हैं मोगैंबो अब कभी खुश नहीं होता क्योंकि अब सबको डर लगेगा बिग बॉस से। बिग बॉस 16 गेम बदलेगा क्योंकि अब बिग बॉस खुद खेलेंगे।

शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स

हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में थीम है। इस बार बिग बॉस के घर में एक्वा थीम है। इस थीम को ध्यान में रखते हुए घर को डिजाइन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह, टिना दत्ता, शिविन नांरग, शालीन भनोट, इमली फेम संबुल तौकीर, फहमान खान, अदा खान, मुनव्वर फारूखी, फैजल शेख समते कई सेलेब्स को अप्रोच किया गया है।

End of Article