Khatron Ke Khiladi 12 Becomes The Most Rated Reality TV Show: इस वर्ष 2 जुलाई से रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 ऑन एयर हुआ था। जब से खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन आया है तब से यह रियलिटी शो टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है। खतरों के खिलाड़ी 12 ने अपनी जगह टॉप पर बनाई हुई है और इसी कड़ी में अब यह इंडियन टेलिविजन का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला रियलिटी शो बन गया है। इस टीवी शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी कि चार हफ्तों से उनका यह टीवी रियलिटी शो टॉप पर बना हुआ है।
चार हफ्तों से खतरों के खिलाड़ी 12 हाईएस्ट रेटेड रियलिटी टीवी शो बना हुआ है। फिल्मों के साथ रोहित शेट्टी अपने टीवी रियलिटी शो में भी धमाकेदार स्टंट लेकर आते हैं। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को नए-नए स्टंट्स करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी रोहित शेट्टी के इस टीवी रियलिटी शो के पिछले सीजन को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करने के साथ रोहित शेट्टी ने सभी दर्शकों को धन्यवाद कहा। उन्होंने कैप्शन में लिखा '4 हफ्ते से यह इंडियन टेलिविजन पर हाईएस्ट रेटेड रियलिटी शो बना हुआ है! आपके प्यार के लिए धन्यवाद।' पिछले हफ्ते की टीआरपी की बात करें तो टॉप पर अनुपमा टीवी सीरियल था, और दूसरे नंबर पर खतरों के खिलाड़ी 12 टीवी शो।
जैसे ही रोहित शेट्टी ने यह पोस्ट शेयर किया वैसे ही कई सेलिब्रिटीज ने उनके पोस्ट पर रिएक्ट किया। सिद्धार्थ मल्होत्रा जो फिलहाल रोहित शेट्टी के साथ अपनी आगामी फिल्म पर काम कर रहे हैं उन्होंने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'KKK 12 की टीम को बधाई' तो दूसरे फैन ने लिखा 'यह सब रोहित शेट्टी सर की वजह से हुआ है।'

