Gashmeer Mahajani On Jhalak Dikhhla Jaa 10 Show: मराठी सिनेमा के साथ हिंदी टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता गश्मीर महाजनी को इमली टीवी सीरियल में देखा जाता था। इमली सीरियल को क्विट करने के बाद एक्टर अब झलक दिखला जा सीजन 10 में नजर आने वाले हैं। गश्मीर महाजनी ने इस डांस रियलिटी शो पर बात करते हुए बताया कि डांस हमेशा से उनका पहला प्यार रहा है। झलक दिखला जा 10 में एंट्री करने की खबर पर मुहर लगाते हुए गश्मीर ने कहा कि 'मैं झलक जैसा शो कर रहा हूं क्योंकि यह एक्टिंग से आधारित है। यह रियालिटी शो मुझे मेरे काम में मदद करेगा। मैं अपनी पूरी जिंदगी एक कोरियोग्राफर रहा हूं लेकिन पिछले 7 साल से मैं बतौर ऐक्टर ही काम कर रहा हूं।'
इसके आगे एक्टर ने कहा 'मैंने जितने किरदार निभाए हैं वह नॉन डांसर रहे हैं। मैं कभी डांस प्रैक्टिस नहीं कर पाता था क्योंकि मैं एक फुल टाइम एक्टर हूं। झलक की वजह से मैं वापस अपना प्रोफेशनल डांसिंग कर पाऊंगा।' इस डांस रियलिटी शो पर बात करने के साथ गश्मीर महाजनी ने यह भी बताया कि इस टीवी शो के लिए रिहर्सल शुरू हो गया है। एक्टर ने रिहर्सल के पहले दिन पर बात करते हुए कहा कि 'अपने कोरियोग्राफर के साथ रिहर्सल के पहले दिन मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे मसल्स काम ही नहीं कर रहे थे। मैं उस डांसिंग जोन में जाना चाहता था जिसमें मैं 21 साल की उम्र में था। ऐसे डांस रियलिटी शो में काम करने का सबसे अच्छा पार्ट यह है कि मैं यहां एक साथ बहुत सारी चीजें कर सकता हूं।'

एक्टर ने यह भी बताया कि वह डांसिंग के साथ फिटनेस को भी बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। उन्होंने कहा कि एक वेब शो के लिए उन्हें सिक्स पैक बनाने थे और तब से लेकर आज तक उनका फिटनेस रिजाइम काफी स्ट्रिक्ट रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिक्स पैक पसंद नहीं है लेकिन वेब शो के लिए यह जरूरी था।

