KBC 14: क्रिकेट से जुड़ा है 7.5 करोड़ रुपये के लिए पूछा गया सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 08:21 AM IST

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में 7.5 करोड़ रुपये के लिए पूछा गया ये सवाल, क्या आप जानते हैं क्रिकेट से जुड़े इस सवाल का जवाब?

KBC 14: क्रिकेट से जुड़ा है 7.5 करोड़ रुपये के लिए पूछा गया सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति 14 को इस सीजन की पहली करोड़पति मिल गई, जो हैं महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली कविता चावला। कविता हाउस वाइफ हैं और उन्होंने ना केवल अपने ज्ञान के दम पर एक करोड़ रुपये जीते बल्कि अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर दिया। कविता 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं। जानें क्या है वो सवाल और क्या आप जानते हैं जवाब?

प्रथम श्रेणी पदार्पण पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय, गुंडप्पा विश्वनाथ ने किस टीम के विरुद्ध यह उपलब्धि प्राप्त की थी? 
A. सर्विसेस
B. आंध्र
C. महाराष्ट्र
D. सौराष्ट्र



कविता इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं जिसके चलते उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। इस सवाल का सही जवाब है B. आंध्र। वो भले ही इस सवाल का जवाब ना दे सकी हों, लेकिन वो जीती गई एक करोड़ रुपये की धनराशि के साथ बेहद खुश हैं। 

इससे पहले कविता ने एक करोड़ रुपये जीते, जानें वो कौन सा सवाल था जिसका जवाब देकर वो जीतीं एक करोड़ रुपये।

अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर इनमें से कौन था?
A. चूहा
B. खरगोश
C. कछुआ
D. चिंपाजी



इस सवाल का सही जवाब है C. कछुआ। उन्होंने इस सवाल का जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीते। 

मालूम हो कि कविता ने जिंदगी में मुश्किल समय भी देखा है। उन्होंने शो में बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वो 20 रुपये के लिए 8 घंटे बैठकर सिलाई करती थीं। शो में अपने बेटे के साथ पहुंचीं कविता ने बताया कि उनका बेटा उन्हें सपोर्ट तो करता है लेकिन बहुत परेशान भी करता है। बेटे की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस उम्र में भी उन्हें अपने बेटे को पानी पिलाना पड़ता है। इसपर कविता के बेटे ने कहा, 'ये मुझे राजा बेटा कहती हैं। तो राजाबेटा के लिए महारानी सेवा नहीं करेगी तो कौन करेगा।' इसपर बिग बी ने हंसते हुए उनके बेटे को चंट कहा।
 

End of Article