KBC 14: क्या 75 लाख रुपये के इस सवाल का सही जवाब जानते हैं आप? जिसपर कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 07:20 AM IST

KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचे दिल्ली के बिजनेसमैन हर्ष पोद्दार जो यहां से 50 लाख रुपये जीतकर गए। वो 75 लाख रुपये के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे सके। क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

KBC 14: क्या 75 लाख रुपये के इस सवाल का सही जवाब जानते हैं आप? जिसपर कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो

कौन बनेगा करोड़पति यानी केबीसी का 14वां सीजन चल रहा है। अमिताभ बच्चन के इस शो को काफी पसंद किया जाता है और हर सीजन में लोग यहां अपनी किसमत आजमाने आते हैं और अपने ज्ञान के दम पर शो से धनराशि जीतकर जाते हैं। 

शो के इस सीजन में भी अब तक कई कंटेस्टेंट हॉट सीट पर पहुंचकर धनराशि जीत चुके हैं। कल यानी बुधवार के एपिसोड में हॉटसीट पर पहुंचे दिल्ली के रहने वाले हर्ष पोद्दार। हर्ष बिजनेसमैन हैं डॉक्टर परिवार से आते हैं। वो शो में अपनी पत्नी के साथ आए थे और यहां से 50 लाख रुपये जीतकर गए। वो 75 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब नहीं दे सके। जानें क्या था वो सवाल।

इनमें से किस फूल वाले पौधे का नाम किसी व्यक्ति के नाम पर नहीं पड़ा है। 

A. बुगनविलिया
B. ग्लैडियोलस 
C. कैमेलियो
D. डाहलिया


हर्ष इस सवाल का सही जवाब नहीं दे सके शो से 50 लाख रुपये ही जीतकर गए। मालूम हो कि इसका सही जवाब है B. ग्लैडियोलस।

इससे पहले उन्होंने 50 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब दिया था, जानें क्या था वो सवाल। 

इंग्लैंड के पहले राजकवि, जॉन ड्राइडन ने 1675 में किस मुगल सम्राट के शासन काल के दौरान ही उनके नाम पर एक नाटक लिखा था। 

A. जहांगीर
B. शाह जहां
C. औरंगजेब
D. बहादुर शाह


इस सवाल का सही जवाब है C. औरंगजेब।

शो में हर्ष ने बताया कि वो जीती हुई धनराशि से अपनी पत्नी का डेंटल क्लीनिक सेट करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का ये सपना रहा है और उन्हें लगता है कि वो इसे पूरा कर सकेंगे।

End of Article