पत्नी के कहने पर कपिल शर्मा ने शुरू की The Kapil Sharma Show की शूटिंग, बोले- 'उसी ने भेजा कि काम धंधा करो'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2020, 08:21 AM IST

Kapil Sharma Talks about resuming Work: कपिल शर्मा ने बताया कि जब वो शूटिंग कर घर लौटे तो उनकी बेटी अनायरा का क्या रिएक्शन था।

पत्नी के कहने पर कपिल शर्मा ने शुरू की The Kapil Sharma Show की शूटिंग, बोले- 'उसी ने भेजा कि काम धंधा करो'

कॉमेडियन कपिल शर्मा काम पर लौट आए हैं और इससे काफी खुश हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी टीम के साथ द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू कर दी है। कोरोना वायरस के चलते शो की शूटिंग रुकी हुई थी और वो 125 दिन बाद सेट पर लौटे हैं।  

कपिल को पत्नी गिन्नी ने शूटिंग पर भेजा

कपिल शर्मा ने हाल ही में पिंकविला से बात की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ को शूटिंग के लिए कैसे राजी किया? क्या वो आपके शूटिंग शुरू करने के फैसले से सहमत थीं? इसपर कपिल ने कहा कि गिन्नी ने ही उन्हें काम पर भेजा है। कपिल बोले, 'उसी ने तो भेजा कि काम धंधा करो सिर खा गए मेरा चार महीने से।' कपिल ने कहा कि वो शूटिंग शुरू करने को लेकर कंफ्यूज थे और गिन्नी ने ही उन्हें शूटिंग पर भेजा। वो मुझपर यकीन कर रही है इसलिए बिना इच्छा के भी मैं राजी हो गया। कपिल ने कहा कि आज नहीं तो कल करना है और अगर कल भी ऐसे ही करना है तो आज क्यों नहीं?

ऐसा था बेटी अनायरा का रिएक्शन

कपिल ने बताया कि जब वो शूट से घर लौटे तो उनकी बेटी अनायरा हैरान होकर उन्हें देख रही थी। कपिल ने कहा, 'जब मैं घर पहुंचा तो अनायरा मुझे देख रही थी और सोच रही थी कि मैं उसे गोद में क्यों नहीं ले रहा। लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैंने ऐसा नहीं किया।' बता दें कि आनयरा अभी 7 महीने की हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 2019 को हुआ था। 

मालूम हो कि कपिल ने हाल ही में अपनी टीम के साथ शो की शूटिंग शुरू की है। इस दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सभी मेंबर्स जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। 

End of Article