Kapil Sharma Net Worth: बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं कपिल शर्मा, कॉमेडियन की नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 06:19 AM IST

Kapil Sharma Birthday Special: मिडिल क्लास परिवार से होने के बावजूद कपिल शर्मा आज करोड़ों के संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने कॉमेडियन के रूप में ना सिर्फ करोड़ों रुपये कमाए बल्कि देश-विदेश तक अपनी पहचान भी बनाई। जानें कभी पैसों के मोहताज कपिल आज कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Kapil Sharma Net Worth: बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं कपिल शर्मा, कॉमेडियन की नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Photo Credit: Instagram

Kapil Sharma Net Worth: कपिल शर्मा को कॉमेडी का किंग कहा जाता है। छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत कर कपिल शर्मा आज वर्ल्ड लेवल के स्टार बन गए हैं। उनके शो देश-विदेश तक पसंद किए जाते हैं। कपिल अपनी होस्टिंग और कमाल की कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। कई लोगों के लिए तो कपिल प्रेरणा भी है, वे इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि कैसे एक इंसान मेहनत और काबिलियत के दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय कर सकता है। यही कारण है कि कपिल शर्मा के जीवन पर अब फिल्म भी बनने वाली है।

कपिल शर्मा शनिवार 2 अप्रैल को अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। कपिल के जन्मदिन के इस खास मौके पर हम बताएंगे उनके जीवन से जुड़े संघर्ष के बारे में और साथ ही जानेंगे कि कैसे एक मिडिल क्लास परिवार के लड़के ने लग्जरी लाइफ हासिल की और एंटरटेंमेट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। कपिल के पास आज घर, गाड़ियों के कलेक्शन और खूब दौलत है, जिसकी ख्वाहिश हर इंसान को होती है। जानते हैं सभी को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले कपिल कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

कपिल का शुरुआती करियर

कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एमएच 1 के कॉमेडी शो ‘हंसदे हंसादे रओ’  से किया। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक  ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में मिला। एक के बाद एक पड़ाव पार करने के बाद कपिल कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल शो में दिखे। बाद में कपिल सोनी टीवी के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आए, जो अब तक इसी चैनल पर प्रसारित होता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल एक शो के 50-70 लाख रुपये लेते हैं। इसके अलावा कपिल ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 'किस किस को प्यार करूं' और 'फिरंगी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में बतौर लीड एक्टर के रूप में काम भी किया। इस तरह से कपिल आज करोड़ों के संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

कपिल शर्मा का कार कलेक्शन

कपिल शर्मा के पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास है, जिसकी कीमत 1.19 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा उनके पास 50 लाख की मर्सिडीज बेंज सी क्लास, 95.53 लाख की एसयूवी रेंज रोवर एवोक और 80 लाख वोल्वो एक्ससी भी है। वहीं बाइक कलेक्शन की बात करें तो कॉमेडियन के पास 15 लाख की सुजुकी हायाबुसा, 30 लाख की कावासाकी निंजा और 2 लाख की बुलेट 350 है।

कपिल शर्मा का घर

कपिल शर्मा ने मुंबई गोरेगांव में एक शानदार 9 मंजिला फ्लैट खरीदा है। इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। इस फ्लैट में कपिल अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

कपिल शर्मा की कुल संपत्ति

बात करें कपिल शर्मा की कुल संपत्ति के बारे में तो लग्जरी और रॉयल लाइफस्टाइल जीने वाले कॉमेडियन कपिल फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट में टॉप 100 में जगह बना चुके हैं। उनकी नेटवर्थ जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपिल के पास करीब 300 करोड़ की संपत्ति है। साथ ही कपिल शर्मा की नेटवर्थ में हर साल 15  फीसदी का इजाफा हो रहा है।

End of Article