नए अंदाज में कपिल शर्मा करेंगे 'द कपिल शर्मा सीजन 4' का आगाज, कॉमेडियन का स्वैग देख फैन ने पूछा - ऐज रिवर्स कैसे किया?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 03:40 PM IST

Kapil Sharma new look : कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर ने अपने न्यू लुक में लेटेस्ट फोटो शेयर की है। कपिल का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर कपिल की तस्वीर वायरल हो रही हैं।

नए अंदाज में कपिल शर्मा करेंगे 'द कपिल शर्मा सीजन 4' का आगाज, कॉमेडियन का स्वैग देख फैन ने पूछा - ऐज रिवर्स कैसे किया?
Photo Credit: Instagram

Kapil Sharma new look : कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नए सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शो के नए सीजन से पहले कपिल शर्मा ने अपना न्यू लुक शेयर किया है। न्यू लुक में कपिल काफी हैंडसम और स्टाइलिश लग रहे हैं। कपिल का फंकी लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया है। कपिल का नया शो अगले महीने ऑन एयर होने वाला है। कपिल ने अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दिया है। नए सीजन से पहले कपिल का बदल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

फोटो में कपिल ब्लैक टी- शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने लुक को व्हाइट जैकेट के साथ कंप्लीट किया है। कॉमेडियन का हेयर स्टाइल भी काफी बदला नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, न्यू सीजन, न्यू लुक के साथ द कपिल शर्मा शो जल्द आने वाला है।

कपिल शर्मा ने शेयर किया न्यू लुक

कपिल के इस फोटो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अरे सर जी, कैसे कर रहे हो, ये ऐज को रिवर्स कैसे कर पा रहे हो। दूसरे यूजर ने लिखा, अनिल कपूर वाला च्यवनप्राश आपको भी मिल गया हैं।

कपिल का पिछला सीजन इस साल की जून में ऑफएयर हुआ था। मेकर्स जल्द नए शो की डेट्स का ऐलान कर सकते हैं। कपिल के नए सीजन में नए चेहरे नजर आ सकते हैं। कुछ दिन पहले ही अर्चना पूर्ण सिंह ने बिहाइंड द शूट का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कहती है कि मैं आज द कपिल शर्मा के नए सीजन का प्रोमो शूट करने आई हो। मैं जानती हूं आप लोग बहुत एक्साइटेड हैं, हम जल्द वापस आएंगे। इसके अलावा कपिल नंदिता दास की फिल्म zwigato में नजर आएंगे। फिल्म में कपिल खान डिलीवरी करने वाले की भूमिका में नजर आएंगे। कपिल के साथ शहाणा गोस्वामी उनकी पत्नी का किरदार निभाते नजर आएंगी।

End of Article