ना शादी हुई ना ही बच्चे, 20 साल से TV एक्टर संग लिवइन में रह रही अनुपमा की भाभी बरखा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 11:57 AM IST

Anupama Fame ashlesha sawant in live in relationship: कम ही लोग जानते हैं कि अनुपमा की अभिनेत्री अश्लेशा सावंत अब तक अनमैरिड हैं। वो, टीवी अभिनेता संदीप बसवाना को डेट कर रही हैं...

ना शादी हुई ना ही बच्चे, 20 साल से TV एक्टर संग लिवइन में रह रही अनुपमा की भाभी बरखा

Ashlesha sawant in live in relationship: 'अनुपमा' सीरियल देखते ही देखते दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है। इन दिनों रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल खूब तारीफें बटोर रहा है। शो में खलनायिका का रोल अभिनेत्री अश्लेशा सावंत (Ashlesha Savant) कर रही हैं। अश्लेशा सावंत को अनुपमा में अनुज कपाड़िया की भाभी बरखा का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। बरखा के निगेटिव रोल को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि अभिनेत्री अश्लेशा सावंत अब तक अनमैरिड हैं। 

दरअसल अनुपमा की अभिनेत्री अश्लेशा सावंत, अभिनेता संदीप बसवाना को डेट कर रही हैं। अभिनेत्री 20 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। जी हां, दो दशकों से ये दोनों ही एक्टर्स साथ हैं लेकिन अभी तक ना तो दोनों ने शादी की है और ना ही कपल के बच्चे हैं। 

इस टीवी सीरियल के सेट पर मिले थे अश्लेषा और संदीप
संदीप बसवाना और अश्लेषा सावंत का रिश्ता इन बीते सालों में बेहद स्ट्रांग हो चुका है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2002 में आए कमल सीरियल के सेट पर हुई थी और यहां दोनों साथ में 18-20 घंटे तक शूट करते थे। ऐसे में शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां आ गईं और तब से दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया। दोनों ने टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि.. सास भी कभी बहू थी' में भी काम किया है। इस सीरियल में संदीप बसवाना और अश्लेषा सावंत ने अहम किरदार निभाया था। 

दोनों को साथ रहते हुए 20 साल हो चुके हैं और उनका रिश्ता शादी से कम नहीं है। संदीप बसवाना की मानें तो दोनों ने औपचारिक तौर पर विवाह नहीं किया है। लेकिन दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। ये जब तक साथ रहेंगे इनके बीच प्यार रहेगा। बेबी प्लानिंग के बारे में संदीप का कहना है कि दुनिया में जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में लोगों को सोचना पड़ेगा कि बच्चे चाहिए तो गोद ले लिए जाए। 

अनुपमा की भाभी बरखा यानि अश्लेशा सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके हॉट फोटोज और बोल्ड वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। अश्लेशा रियल लाइफ में बेहद फिट हैं और एक्ट्रेस के फैन्स उनकी अदाओं पर फिदा रहते हैं। 

आपको बता दें, टीवी शो अनुपमा में अश्लेशा नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं और इस वक्त कहानी उनके ही इर्द-गिर्द घूम रही है। बरखा ने अनुपमा का जीना हराम किया हुआ है। वो, अनुपमा से अनुज की जायदाद हड़पने की रोज नई साजिशें रच रही हैं।  हालांकि अनुपमा के होते ऐसा होता फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।

End of Article